फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

98 ने छोड़ी यूपी एकेटीयू की प्रवेश परीक्षा

Mon, 22 Apr 2019 12:52 AM IST
राकेश पांडेय बस्ती (ब्यूरो)
विज्ञापन
98 ने छोड़ी यूपी एकेटीयू की प्रवेश परीक्षा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बस्ती। उत्तर प्रदेश एपीजे अब्दुल कलाम टेक्निकल विश्वविद्यालय में प्रवेश के लिए रविवार को जिले के दो केंद्रों पर परीक्षा शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो गई। परीक्षा के लिए कुल 1,468 प्रतिभागी पंजीकृत थे। इनमें से 98 विद्यार्थी परीक्षा में शामिल हुए।
विज्ञापन


 शहर में स्थित जीआरएस इंटर कॉलेज और खैर इंटर कॉलेज को यूपीएकेटीयू की प्रवेश परीक्षा के लिए केंद्र बनाया गया था। परीक्षा रविवार को सुबह 9 बजे से शाम 5.30 बजे तक तीन पालियों में हुई। प्रथम पाली सुबह 9 से 11 बजे, दूसरी पाली दिन में 11.30 से  2.30 बजे और तीसरी पाली 3 बजे से शाम 5.30 बजे तक परीक्षा हुुई। जीआरएस इंटर कॉलेज में 598 परीक्षार्थी पंजीकृत थे, जिसमें से 28 ने परीक्षा छोड़ दी।  खैर इंटर कॉलेज में 868 परीक्षार्थियों में से 70 अनुपस्थित रहे। जीआरएस इंटर कालेज के प्रधानाचार्य ओम प्रकाश श्रीवास्तव ने कहा कि एपीजे अब्दुल कलाम टेक्निकल विश्वविद्यालय मेें बीटेक सहित कई कोर्सों के लिए प्रवेश परीक्षा हुई है। परीक्षा सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में सकुशल संपन्न हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें