फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंतिम पड़ाव हनुमानबाग चकोही पहुंचा जत्था

Mon, 22 Apr 2019 12:47 AM IST
राकेश पांडेय बस्ती (ब्यूरो)
विज्ञापन
अंतिम पड़ाव हनुमानबाग चकोही पहुंचा जत्था - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
दुबौलिया (बस्ती)। जिले के अंतिम पड़ाव हनुमान बाग चकोही परिक्रमा स्थल पर रविवार को सुबह से श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया। खराब रास्ते व तेज धूप के बीच नंगे पांव श्रद्धालु गाजे बाजे के साथ जय श्रीराम व जय अयोध्या धाम का जयघोष करते हुए परिक्रमा स्थल पर पहुंचे।
विज्ञापन


राम रेखा नदी के तट पर सुबह से ही श्रद्धालुओं का तांता लग गया। चौरासी कोस परिक्रमा के द्वितीय पड़ाव पर श्रद्धालु सुबह 11 बजे पहुंच गए। परिक्रमा की अगुवाई कर रहे संत गया दास ने बताया कि रविवार को रात्रि विश्राम कर सोमवार की सुबह श्रद्धालुओं का जत्था नदी पार कर शेरवा घाट स्थित शृंगी ऋषि के आश्रम पहुंचेगा। बताया कि 84 कोस परिक्रमा का महत्व पुराणों में वर्णित है। मान्यता है कि अयोध्या धाम में संतों व स्थानीय लोगों द्वारा तीन परिक्रमा की जाती है। जिसमें चौरासी कोस परिक्रमा विशेष है। 14 कोस और पंच कोस परिक्रमा अयोध्या धाम में होती है। यही एक मात्र ऐसी परिक्रमा है, जिसमें श्रद्धालु अयोध्या, बस्ती व फिर अयोध्या और उसके बाद बाराबंकी के दरियाबाद , टिकैतनगर होते हुए गोंडा जनपद में प्रवेश करते हैं। उसके बाद नवाबगंज होते हुए फिर से अयोध्या धाम पहुंचकर यात्रा का समापन होता है। परिक्रमा में द्वितीय पड़ाव स्थल हनुमानबाग चकोही में आधा दर्जन साधुओं ने तेज धूप में पंच अग्नि जला कर मंत्रों का जाप किया। मेले का भी आयोजन हुआ।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें