फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले के 339 केंद्रों पर 9,767 को लगा कोरोना रोधी वैक्सीन

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले के 339 केंद्रों पर 9,767 को लगा कोरोनारोधी वैक्सीन
विज्ञापन

बस्ती। जिले में बुधवार को 339 बूथों पर 9,767 को कोरोना से बचाव का टीका लगाया गया। जिला अस्पताल, महिला अस्पताल, सीएचसी-पीएचसी, सब सेंटरों व गांवों में टीकाकरण किया गया। 334 लोगों को प्रीकॉशन डोज दी गई। इसमें 60 वर्ष से ऊपर बुजुर्गों समेत फ्रंट लाइन वर्कर, हेल्थ केयर वर्कर शामिल हैं। इसके अलावा 6,332 किशोर-किशोरियों को भी वैक्सीन लगाई गई।
विज्ञापन

जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. फखरेयार हुसैन ने बताया कि पहली डोज लगवा चुके लोगों को द्वितीय डोज के लिए प्रेरित किया जा रहा है। महिला अस्पताल में 85 लोगों को कोविशील्ड और 112 लोगों को को-वैक्सीन लगी। जिला अस्पताल में 45 को कोविशील्ड और 87 को को-वैक्सीन की डोज दी गई। एसीएमओ ने कहा कि प्रीकॉशन डोज लगवाने वाले लोग अपने फोन से सेल्फ रजिस्ट्रेशन करके बूथ पर पहुंचे, इससे आसानी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें