फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेल नीर न मिलने से भड़के डीसीएम, लगाया जुर्माना

विज्ञापन
विज्ञापन
रेल नीर न मिलने पर भड़के डीसीएम, लगाया जुर्माना
विज्ञापन

स्टेशन पर लगी प्रत्येक टोटियों को खोलकर देखा
बेहतर सफाई व्यवस्था रखने के दिए निर्देश
दिव्यांगों के लिए जल्द लगेगी लिफ्ट
अमर उजाला ब्यूरो
बस्ती। रेल सुविधाओं का जायजा लेने बस्ती पहुंचे डीसीएम देवानंद यादव ने स्टेशन की गहनता से जांच की। रेल नीर न मिलने पर खाद्य सामग्रियों की दुकानों पर दो-दो हजार रुपये का जुर्माना लगाया और रेल नीर की उपलब्धता सुनिश्चित करने की बात कही। कहा कि कोई भी समस्या होने पर उन्हें पत्र लिखकर या फोन कर अवगत कराएं।
बुधवार को निरीक्षण के दौरान प्लेटफॉर्मों पर मौजूद खाद्य सामग्री की दुकानों पर रेल नीर न मिलने से डीसीएम भड़क गए। जवाब तलब करते हुए इसका कारण पूछा। जिसपर उन्हें कुछ वेंडरों ने बताया गया कि रेल नीर की सप्लाई नहीं मिल रही है। जबकि प्लेटफॉर्म एक पर जीआरपी थाने के बगल स्थित फूड कैफे में उन्हें रेल नीर मिला। स्टेशन पर लगे वाटर कूलर व पेयजल के लिए लगी टोटियों को खोलकर भी देखा और संतोष जताया। सुलभ शौचालय पर बेहतर साफ-सफाई न देखकर दो हजार रुपये का जुर्माना लगा और व्यवस्था को बेहतर बनाने के निर्देश दिए। स्टेशन पर बेहतर सफाई न मिलने पर स्टेशन अधीक्षक विश्वंभर चौधरी से जवाब तलब किया। वेटिंग रूम, फुटपाथ ओवर ब्रिज, यात्री छाजन को देखकर इन्हें भी बेहतर बनाने को कहा। यात्री सुविधाओं को लेकर बताया कि दिव्यांगों के लिए जल्द ही स्टेशन पर लिफ्ट लगाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मेटल डिटेक्टर ठीक कराने के निर्देश दिए
निरीक्षण के दौरान स्टेशन पर मेटल डिटेक्टर न देखकर आरपीएफ निरीक्षक नरेंद्र यादव से इसके बारे में जानकारी ली। जिस पर मेटल डिटेक्टर खराब होने की जानकारी दी गई। बताया कि बनने के लिए गया है। जल्द ही स्टेशन पर मेटल डिटेक्टर उपलब्ध होगा। इस दौरान सीनियर एईएन विवेकनंदन, आईओडब्लू नरेंद्र सिंह चंदेल, स्टेशन अधीक्षक विश्वंभर चौधरी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें