फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार केंद्रों पर आठ से शुरू होगा मूल्याकंन

विज्ञापन
विज्ञापन
चार केंद्रों पर आठ से शुरू होगा मूल्यांकन
विज्ञापन

माध्यमिक शिक्षक संघ बहिष्कार करके संयुक्त शिक्षा निदेशक कार्यालय पर देगा धरना
वित्त विहीन शिक्षक मूल्यांकन कार्य में करेंगे सहयोग
अमर उजाला ब्यूरो
बस्ती। माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा के उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन की तैयारी पूरी हो चुकी है। मूल्यांकन आठ मार्च से शुरू होगा।
यूपी बोर्ड की कापियों के मूल्यांकन के लिए जिले में चार केंद्र बनाए गए हैं। जिसमें जीआईसी और जीजीआईसी में इंटरमीडिएट तथा श्रीकृष्ण पांडेय इंटर कॉलेज और जीआरएस इंटर कॉलेज में हाईस्कूल की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन होना है। जीजीआईसी में भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान, गणित , ऊर्दू ,संस्कृत, अंग्रेजी ओर सैन्य विज्ञान तथा जीआईसी में जीव विज्ञान, हिन्दी, अर्थशास्त्र, समाज शास्त्र, कंप्यूटर, कृषि, गृह विज्ञान और चित्रकला विषय की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन होगा। जीआरएस इंटर कॉलेज में हाईस्कूल की अंग्रेजी, सामाजिक विज्ञान, कला, कृषि, उर्दू और श्रीकृष्ण पांडेय इंटर कॉलेज में हिंदी, गणित, विज्ञान, कृषि का मूल्यांकन किया जाएगा। मूल्यांकन कार्य में बोर्ड की ओर से ऑनलाइन लगभग 15 सौ शिक्षकों की ड्यूटी लगायी गई है। इस बार बोर्ड परीक्षा नकल विहीन होने के कारण अधिक संख्या में विद्यार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी है। जिसके कारण मूल्यांकन का कार्य जल्दी पूरा हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

पिछले वर्ष वित्त् ाविहीन और माध्यमिक शिक्षक संघ ने अपनी मांगों को लेकर मूल्यांकन का बहिष्कार किया था। बाद में माध्यमिक शिक्षक संघ के सदस्य मूल्यांकन कार्य पर लौट आए थे। जबकि वित्त् विहीन शिक्षकों ने पूर्ण रूप से मूल्यांकन का विरोध किया। माध्यमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष रामचंद्र यादव ने कहा कि शिक्षकों की समस्याओं के समाधान के लिए 8 मार्च को मंडलीय कार्यालय पर धरना प्रदर्शन किया जाएगा। और मूल्यांकन का बहिष्कार होगा। शैक्षिक महासभा के प्रदेश महासचिव डॉ.अनिल श्रीवास्तव ने कहा कि वित्त विहीन शिक्षक मूल्यांकन कार्यों का विरोध न करके सहयोग देंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें