फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कप्तानगंज क्षेत्र के प्रमुख मार्गों पर कई जगह गड्ढे

विज्ञापन
विज्ञापन
कप्तानगंज क्षेत्र के प्रमुख मार्गों पर कई जगह गड्ढे
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
महराजगंज। प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार की तरफ से सड़कों को गड्ढामुक्त किए जाने के लिए शुरू किया गया कप्तानगंज क्षेत्र में दम तोड़ रहा है। क्षेत्र की कई सड़कों पर जगह-जगह छोटे-बड़े गड्ढे हो गए हैं। इसके चलते लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
महराजगंज से नगर रोड चार किमी, दुबौलिया से कप्तानगंज मार्ग 10 किमी, महुलानी से ओझागंज मार्ग चार किमी, मनिकरपुर से राजाजोत मार्ग एक किमी, महराजगंज से दुबौलिया मार्ग नौ किमी, केशवापुर से शम्भूपूर मार्ग पांच किमी, महराजगंज से ओझागंज मार्ग चार किमी, संसारीपुर से दुबौलिया मार्ग 10 किमी, कप्तानगंज से पगार मार्ग पांच किमी, गौरा से चौखडा मार्ग दो किमी दूरी तक कई जगह गड्ढे हैं। इसी तरह बढ़या से पोखरा मार्ग सात किमी, चिलमा से रखिया मार्ग 12 किमी, संसारीपुर से पैकोलिया मार्ग 10 किमी, भुड़कुलगंज से बेलघाट मार्ग तीन किमी, कप्तानगंज से दुबौला मार्ग 10 किमी, बनकटा से गंगापुर मार्ग दो किमी तथा बंजरिया से कोदई मार्ग तीन किमी तक सड़क पर कई जगह छोटे-बड़े गड्ढे हो गए हैं। काफी संख्या में लोग इन्हीं मार्गों से होकर स्कूल, ब्लॉक, अस्पताल सहित जनपद मुख्यालय तक आवागमन करते हैं। क्षेत्र के महेश कुमार, सुरेंद्र नाथ, केशव प्रसाद ने बताया कि खराब सड़कों को ठीक कराने के लिए कई बार लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों से बात की गई लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। लोक निर्माण विभाग के अवर अभियंता केके राय ने बताया कि खराब सड़कों को सर्वे कराकर ठीक कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, राजजोत कला के विवेक मणि पांडेय का कहना है कि मनिकरपुर से राजाजोत मार्ग छह साल पहले बना था। सड़क बनने के कुछ ही दिन बाद गिट्टियां निकलने लगीं। कोटिया के अमरदेव सिंह का कहना है कि कप्तानगंज क्षेत्र की अधिकांश सड़कें बदहाल हैं। इससे राहगीरों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पगार गांव के इस्माइल ने आरोप लगाया कि क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों की उपेक्षा और विभागीय उदासीनता के चलते कप्तानगंज क्षेत्र की सड़कें बदहाल हैं। फरेंदा सेंगर के अजय सिंह कहते हैं कि मरम्मत के दौरान मानक का ध्यान न रखे जाने के कारण सड़कें जल्द खराब हो जाती हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें