फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विद्यालयों व तालाबों का सुंदरीकरण कराएगा चीनी मिल बभनान

विज्ञापन
विज्ञापन
विद्यालयों व तालाबों का सुंदरीकरण कराएगी चीनी मिल बभनान
विज्ञापन

प्राथमिक विद्यालय गौर व गोंडा के छपिया ब्लॉक को मिलेगा फायदा
हेड ऑफिस कोलकाता से स्वीकृति मिलने पर शुरू होगा काम
ललित यादव
गौर। चीनी मिल बभनान सामाजिक उत्तरदायित्व के निर्वहन में अग्रणी भूमिका निभा रही है। मिल ने आसपास के करीब पांच से छह प्राथमिक विद्यालयों और गांव के तालाबों का सुंदरीकरण कराने का संकल्प लिया है।
विज्ञापन

चीनी मिल प्रबंधन ने गन्ने की फसल के साथ-साथ कई सामाजिक कार्यों को भी निर्वहन करने का संकल्प लिया है। चीनी मिल के श्रम कल्याण अधिकारी केपी सिंह ने बताया कि मुख्य महाप्रबंधक अजय कुमार दुबे के दिशा-निर्देश पर बस्ती जिले के गौर ब्लॉक एवं गोंडा जिले के छपिया ब्लॉक के आसपास के लगभग पांच से छह प्राथमिक विद्यालयों को विकसित करने की योजना है। इसके साथ ही गौर ब्लॉक की ग्राम पंचायत कोठवा के प्रधान राजेंद्र सिंह के प्रस्ताव पर गांव में निर्मित तालाब के सुंदरीकरण के लिए रूपरेखा तैयार की गई है। इन सभी कार्यों में खर्च होने वाले धन की स्वीकृति के लिए हेड ऑफिस कोलकाता को प्रस्ताव एवं एस्टीमेट भेज दिया गया है। स्वीकृति मिलते ही विकास कार्य शुरू करा दिए जाएंगे। बताया कि वर्ष 2016-17 में चीनी मिल की तरफ से गोंडा जिले के छपिया ब्लॉक के सिकहर व गौर ब्लॉक के भुइला गांव के तालाबों का जल संचय के लिए सुंदरीकरण कराया गया था। विद्यालयों में बच्चों को बैठने के लिए बेंच की सुविधा दी जाएगी। शुद्ध पेयजल के लिए हैंडपंप एवं शौचालय का निर्माण होगा। हाईटेक बनाने के लिए कंप्यूटर की व्यवस्था करने का प्रावधान किया गया है। तालाबों की खुदाई होगी। चारों तरफ बंधे का निर्माण व फूल पत्ती एवं बैठने के लिए बेंच लगाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें