फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एडी बेसिक के निरीक्षण में खामियों की खुली पोल

विज्ञापन
विज्ञापन
एडी बेसिक के निरीक्षण में खामियों की खुली पोल
विज्ञापन

कस्तूरबा गांधी विद्यालय में मिलीं तमाम खामियां, स्पष्टीकरण
विद्यालयों में मिली गंदगी, रंगाई-पुताई भी नहीं
अमर उजाला ब्यूरो
बस्ती। परिषदीय विद्यालयों में व्यवस्थागत खामियों की पोल शनिवार को एडी बेसिक डॉ. सत्यप्रकाश त्रिपाठी की जांच में खुलकर सामने आ गई। विद्यालयों में जहां परिसर में गंदगी पाई गई वहीं रंगाई-पुताई भी नहीं हुई थी। मिड-डे-मील सहित तमाम अभिलेख भी अपूर्ण पाए गए। एक विद्यालय में बिना अवकाश अनुमन्य के शिक्षक छुट्टी पर पाई गईं। इनसे स्पष्टीकरण तलब करने के निर्देश एडी बेसिक ने बीएसए को दिए हैं।
विज्ञापन

एडी बेसिक डॉ. त्रिपाठी, मध्याह्न भोजन के मंडल प्रबंधक मिथिलेश श्रीवास्तव के साथ सबसे पहले दोपहर करीब एक बजे प्राथमिक विद्यालय महुड़र पहुुंचे। यहां विद्यालय भवन की रंगाई-पुताई नहीं पाई गई जबकि परिसर भी गंदा मिला। यूनीफार्म का अभिलेख भी नहीं मिला। एडी बेसिक ने अभिलेख तलब किए हैं। यहां उन्होंने स्कूल भवन की रंगाई-पुताई तत्काल कराने व सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए जिम्मेदारों को निर्देश दिए। टीम इसके बाद उच्च प्राथमिक विद्यालय व प्राथमिक विद्यालय रमवापुर माफी जा धमकी। यहां भी भवन की रंगाई नहीं पाई गई। एक शिक्षक शबनमजहां जिन्हें करवा चौथ का अवकाश अनुमन्य नहीं था वे इसी आधार पर छुट्टी पर थीं। एडी बेसिक ने स्पष्टीकरण तलब किया है। अभिलेखों की जांच में एमडीएम में सूचनाएं अधूरी मिलीं। यही हाल प्राथमिक विद्यालय का भी रहा। टीम इसके बाद प्राथमिक विद्यालय बेलहरा पहुंची। जहां बताया गया कि स्कूल भवन की रंगाई पुताई दो वर्ष से नहीं हुई है। एडी बेसिक ने इसे गंभीरता से लेते हुए इस मद के अभिलेख व बिल बाउचर तलब किया है। विद्यालय की एक शिक्षक अवकाश पर पाई गईं, जिन्हें त्योहार का अवकाश अनुमन्य नहीं था। प्राथमिक विद्यालय में शिक्षक उपस्थित पंजिका के अतिरिक्त कोई भी अभिलेख नहीं मिला। यही नहीं स्कूल में कोई छात्र नहीं मौजूद था और न ही एमडीएम बना था। सफाई व्यवस्था भी संतोषजनक नहीं थी। एडी बेसिक ने बीएसए को स्पष्टीकरण व अभिलेख तलब किए जाने के निर्देश दिए हैं। प्राथमिक विद्यालय सल्टौआ के भी जांच में वहां के हालात ठीक नहीं पाए गए। विद्यालय का फर्श जीर्णशीर्ण पाया गया। साथ ही स्कूल के निकट स्थित जर्जर भवन को गिराने के निर्देश दिए गए। उच्च प्राथमिक विद्यालय में भवन की रंगाई पुताई नहीं पाई गई। एमडीएम का अभिलेख अपूर्ण मिला। टीम ने कस्तूरबा गांधी विद्यालय सल्टौआ का भी निरीक्षण किया। यहां सभी शिक्षक मौजूद थे, मगर 100 छात्राओं के नामांकन के सापेक्ष महज 66 बच्चियां ही उपस्थित पाई गईं। इसके अलावा नामांकन के अनुरूप विद्यालय में सोने की व्यवस्था भी नहीं पाई गई। बच्चियों की आवागमन पंजिका अपूर्ण थी, इसे एडी बेसिक ने लापरवाही मानते हुए बीएसए से कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। जांच-पड़ताल में यह भी सामने आया कि यहां नियम के खिलाफ सामग्रियों की आपूर्ति माह में दो बार की गई है, जबकि इसका सत्यापन भी समिति से नहीं कराया गया है। इसे भी अनियमितता मानते हुए स्पष्टीकरण तलब किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें