फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

8157 मनरेगा मजदूरों का पंजीकरण कराने के निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
8157 मनरेगा मजदूरों का पंजीकरण कराने के निर्देश
विज्ञापन

बस्ती। सीडीओ सरनीत कौर ब्रोका ने श्रम विभाग के अधिकारियों को 100 दिनों की मजदूरी करने वाले 8157 मनरेगा मजदूरों का पंजीकरण पूरा कराने का निर्देश दिया है।
अब तक जिले के 4023 मजदूरों का पंजीकरण हो पाया है। इसमें दुबौलिया और परशरामपुर ब्लॉक में सबसे कम पंजीकरण हुआ है। सीडीओ ने यहां के दोनों बीडीओ को चेतावनी पत्र जारी करने का निर्देश दिया है। दिव्यांगों की शल्य चिकित्सा कराने के संबंध में उपनिदेशक दिव्यांगजन सशक्तीकरण से आरबीएसके, स्माइली, मिराक्केल इंडिया, प्रभारी चिकित्सा अधिकारियों से श्रेणीवार रिपोर्ट तलब की है। उन्होंने सभी खंड विकास अधिकारियों को निर्देश दिया कि दिव्यांगजन को दिए जाने वाले यूनिक आईडी बनवाने के लिए फार्म भरवाएं।
विज्ञापन

कन्या सुमंगला योजना में चयनित लाभार्थियों को धनराशि उनके खाते में भेजवाने के लिए सीडीओ ने शासन को अनुरोध पत्र भिजवाने का निर्देश दिया है। विकास भवन सभागार में समीक्षा बैठक में उन्होंने पाया कि अभी तक 461 लाभार्थियों के खाते में ही रकम आ पाई है। वैकल्पिक ऊर्जा विभाग की समीक्षा करते हुए उन्होंने पाया कि इस वित्तीय वर्ष में 179 सोलर स्ट्रीट लाइट लगवाने के लिए धनराशि अवमुक्त नहीं हुई है, जबकि 100 के सापेक्ष 95 सोलर, आरओ वाटर मशीन स्कूलों में स्थापित कर दिया गया है। सीडीओ ने बीएसए को निर्देश दिया है कि इसकी सत्यापन रिपोर्ट उपलब्ध कराएं। पंडित दीनदयाल उपाध्याय योजना के तहत सभी 78, मुख्यमंत्री समग्र ग्राम योजना के तहत 123 सोलर स्ट्रीट लाइट स्थापित कर दी गई है।
सीडीओ ने बभनान में प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी में अपात्र 138 व्यक्तियों से धनराशि रिकवरी कराने का निर्देश दिया है। प्रत्येक व्यक्ति से 50,000 की रिकवरी होगी। यहां कुल 244 लोगों का चयन किया गया था। उनमें से जांच में 138 अपात्र पाए गए, लेकिन इसके पहले ही लाभार्थियों के खाते में प्रथम किश्त की धनराशि भेज दी गई थी। अब उनसे इस धनराशि की वसूली की जाएगी। उन्होंने पांच ऐसे लाभार्थियों जिन्होंने धनराशि लेने के बाद भी आवास का निर्माण शुरू नहीं किया है, उनके विरुद्ध एफआईआर कराने का भी निर्देश दिया है।
विज्ञापन

नगर पालिका बस्ती के वार्ड नंबर दो मिश्रौलिया में एक तरफ सड़क और दूसरी तरफ नाली बनाने में अनियमितता को देखते हुए इस कार्य को श्रमदान घोषित करने तथा ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए भी सीडीओ ने निर्देश दिया है। डूडा के परियोजना अधिकारी ने बताया कि इस मामले में जेई अमर सिंह की रिपोर्ट प्राप्त नहीं है। सीडीओ ने रिपोर्ट प्राप्त कर कार्रवाई करने का निर्देश दिया है। शिथिलता और लापरवाही पाए जाने पर युवा कल्याण अधिकारी को चेतावनी जारी किया। युवा कल्याण अधिकारी ने बताया कि उन्होंने सांस्कृतिक कार्यक्रमों के भुगतान का बिल ट्रेजरी में लगा दिया है, लेकिन जब सीडीओ ने मुख्य कोषाधिकारी से इसका सत्यापन कराया तो यह सूचना गलत निकली। सीडीओ ने विवेकानंद युवा पुरस्कार के लिए सभी ब्लॉकों से चयनित युवक मंगल दल की सूची भेजने के लिए सभी बीडीओ को निर्देशित किया है। समीक्षा में उन्होंने पाया कि पीआरडी जवानों के भत्ता का भुगतान 76 प्रतिशत ही हुआ है। उन्होंने सभी पीआरडी जवानों की ड्यूटी सॉफ्टवेयर के माध्यम से लगाने का निर्देश दिया है। उन्होंने समाज कल्याण, पिछड़ा वर्ग कल्याण, अल्पसंख्यक कल्याण विभाग की योजनाओं की समीक्षा की। इस दौरान पीडी आरपी सिंह, जिला विकास अधिकारी अजीत श्रीवास्तव, प्रोबेशन अधिकारी राकेश कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें