फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

26 को होगा टाउन क्लब में पुस्तकालय का शुभारंभ

विज्ञापन
विज्ञापन
26 को होगा टाउन क्लब में पुस्तकालय का शुभारंभ
विज्ञापन

बस्ती। जल्द ही शहर के बीचोबीच में स्थापित टाउन क्लब अब रामचंद्र शुक्ल मेमोरियल टाउन क्लब के नाम से जाना जाएगा। 26 जनवरी को इसे जनता को समर्पित करने के साथ ही यहां पुस्तकालय का शुभारंभ भी होगा।
यह जानकारी डीएम आशुतोष निरंजन ने दी। उन्होंने अधिकारियों के साथ यहां चल रहे कार्यों का जायजा लिया। उन्होंने कार्य समय से पूरा कराने का निर्देश भी दिया। बताया कि आचार्य रामचंद्र शुक्ल के नाम पर स्थापित पुस्तकालय में जिले की जनता की ओर से अधिकाधिक पुस्तकें उपलब्ध कराई गई हैं। इन पुस्तकों को यहां पुस्तकालय में रखा जाएगा, जो आम लोगों को पढ़ने के लिए सुलभ होंगी। इसके अलावा यहां आचार्य रामचंद्र शुक्ल की प्रतिमा भी स्थापित की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएम ने कहा कि हिंदी साहित्य के महान लेखक आचार्य रामचंद्र शुक्ल के प्रति यह पुस्तकालय सच्ची श्रद्धांजलि होगी। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे और पुस्तकें लाइब्रेरी के लिए दान करें। समय-समय पर इन पुस्तकों का अध्ययन करके अच्छे विचारों का प्रतिपादन करें। इस दौरान एसडीएम सदर आशाराम वर्मा, तहसीलदार पवन जायसवाल, ईओ नगरपालिका अखिलेश त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें