फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उपचुनाव में मात्र 41 फीसदी मतदान

विज्ञापन
विज्ञापन
उपचुनाव में मात्र 42.08 फीसदी मतदान
विज्ञापन

त्रिस्तरीय पंचायत उप चुनाव, रिमझिम फुहारों के बीच शांतिपूर्वक हुआ मतदान
अमर उजाला ब्यूरो
रुधौली। त्रिस्तरीय पंचायत उपचुनाव में रुधौली द्वितीय जिला पंचायत सदस्य की सीट के लिए शनिवार को हुए मतदान में मात्र 42.08 फीसदी वोट पड़े। प्रशासनिक सक्रियता के चलते मतदान शांतिपूर्ण संपन्न हो गया। इस चुनाव में मतदाताओं में उत्साह नहीं दिखा। मतदान कर्मी एवं सुरक्षा में लगे पुलिसकर्मी आराम से मतदान की प्रक्रिया को निपटाए। रिमझिम बरसात के चलते किसी भी बूथ पर भीड़ नहीं जुटी।
चुनाव आयोग के निर्देशों के क्रम में सुबह सात बजे से मतदान शुरू होने के बाद इक्का-दुक्का मतदाता ही बूथ पर नजर आ रहे थे। नौ बजे के बाद कुछ मतदाताओं की संख्या बूथों पर नजर आई, जिसके बाद मतदान शुरू होने के चार घंटे बाद दिन के लगभग 11 बजे तक बारिश के बीच मतदान का आंकड़ा 14 प्रतिशत पर पहुंचा। दोपहर एक बजे आसपास जब बारिश ने थोड़ी राहत दी यह आंकड़ा 26 फीसदी पर पहुंच गया। दिन में 2:30 बजे तक मतदान का प्रतिशत 35.76 प्रतिशत जबकि आखिरी ढाई घंटे में यह आंकड़ा सात प्रतिशत और बढ़ा। अंतिम मतदान की रिपोर्ट 42.08 प्रतिशत रही।
विज्ञापन


प्राथमिक विद्यालय पचारी कला बूथ का मतदान रद्द
स्थानीय प्रशासनिक मशीनरी की लापरवाही के चलते रुधौली जिला पंचायत सदस्य प्रथम के एक गांव को द्वितीय में शामिल करते हुए उसके मतदान के लिए बूथ बना दिया गया। सुबह आनन-फानन जब यह जानकारी हुई तो 6:30 बजे के आसपास बूथ संख्या 154 के लिए गए मतदान कर्मियों को फोन पर इसकी सूचना दी गई, जिसके बाद उस बूथ का मतदान रद्द कर दिया गया।
खंड विकास अधिकारी रामरेखा सरोज ने बताया कि यह बूथ जिला पंचायत सदस्य प्रथम के क्षेत्र में आता है। एडीओ पंचायत की गलती से इसे उपचुनाव का हिस्सा बना दिया गया। जानकारी होने पर इस बूथ का मतदान रद्द कर दिया गया। इसकी सूचना जिला निर्वाचन अधिकारी को दे दी गई है।
विज्ञापन


अटकी रहीं जिम्मेदारों की सांसें
क्षेत्र के 55 बूथों अतिसंवेदनशील प्लस के थे। इसे लेकर प्रशासनिक महकमा दिन भर सतर्क रहा। जब भी फोन की घंटी बजती जिम्मेदारों की धड़कन बढ़ जाती थी। क्षेत्र के उपचुनाव की गतिविधियों पर नजर रखने के लिए डीएम डॉ. राजशेखर भी एसपी दिलीप कुमार के साथ क्षेत्र में भ्रमण करते रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें