फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांसद ग्राम अमोढ़ा में लगा स्वास्थ्य मेला

विज्ञापन
विज्ञापन
विक्रमजोत (बस्ती)। सांसद ग्राम अमोढ़ा के प्राथमिक विद्यालय में शुक्रवार को पं. दीनदयाल उपाध्याय निशुल्क स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया गया। विशेषज्ञ डॉक्टरों ने जांच के बाद दवाएं वितरित कीं।
विज्ञापन

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की ओर से आयोजित स्वास्थ्य मेले के उद्घाटन मौके पर विधायक अजय सिंह ने मेले में जांच एवं दवाएं नि:शुल्क दी जानी है। स्वास्थ्य कर्मी यहां आए मरीजों का गहना से जांच करें व उचित परामर्श दें। मेले में अमोढ़ा, शेषपुर, गुंडाकुंवर, रामरेखा, खानकला, रूपगढ़, चरथी, अकला सहित कई गांवों के लोग शामिल हुए। सुबह 10 बजे से शुरू हुए शिविर में दोपहर दो बजे तक 268 मरीजों ने पंजीकरण कराया। मानसिक रोग से पीड़ित तीन, बालरोगी 36, नेत्र रोगी 15, महिला रोगियों की संख्या 50 से अधिक रही। शिविर में नेत्र रोग के डॉ. अमित, बाल रोग के डॉ.आफताब, महिला रोग विशेषज्ञ डॉ. वंदना, डॉ. सुनीता सहित अन्य चिकित्सक एवं स्वास्थ्यकर्मियों ने सेवाएं दीं। जिला अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. फकरेयार हुसैन, सीएचसी प्रभारी विक्रमजोत, डॉ. राजेंद्र प्रसाद जायसवाल, डॉ. शुभकरन, केके सिंह, रामस्वारथ सिंह, डॉ.घनश्याम सिंह, सतीश सिंह समेत कई लोग शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें