फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदेश में पहले स्थान पर बस्ती का एसएमसीयू वार्ड

विज्ञापन
विज्ञापन
जिला महिला चिकित्सालय के एसएमसीयू यानी सिक न्यू वार्न केयर यूनिट को प्रदेश सरकार ने सबसे बेहतर माना है। यहां वर्ष भर में सर्वाधिक बच्चों को भर्ती कर उनका इलाज किया गया। यही नहीं इस वार्ड से सबसे कम केस रेफर किए गए और मौतें भी बेहद कम हुई। इन स्थितियों को संज्ञान में लेते हुए डॉ. पीके श्रीवास्तव की टीम को बेस्ट परफारमेंस एवार्ड से लखनऊ में सम्मानित किया गया। प्रदेश सरकार की स्वास्थ्य, परिवार कल्याण एवं बाल कल्याण मंत्री रीता बहुगुणा जोशी ने टीम के अगुवा को सम्मान पत्र व शील्ड देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

एसएमसीयू में पूरे वर्ष 1400 से अधिक ऐसे बाल रोगियों को भर्ती किया गया जो समय से पूर्व पैदा हो गए अथवा पेट में उनका विकास ठीक ढंग से नहीं हुआ। चिकित्सीय टीम की सदस्य डौ. तैयब अंसारी के अलावा स्टाफ नर्स मीरा गौतम, रेनू भट़्ट, संध्या, सायराबानो व हेमलता के परिश्रम से बच्चों की सेवा की और उन्हें नया जीवन दिया। प्रदेश के सभी यूनिटों की समीक्षा के बाद यह तथ्य उभर कर सामने आया कि महिला चिकित्सालय की यह यूनिट सबसे बेहतर कार्य कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें