फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छूटे 8016 बच्चों को लगेगा टीका

विज्ञापन
विज्ञापन
छूटे 8016 बच्चों को लगेगा टीका
विज्ञापन

बस्ती। जिले के 8016 बच्चों को जापानी इंसेफेलाइटिस (जेई) से बचाव का टीका लगाया जाएगा। ये वे बच्चे हैं, जिन्हें नियमित टीकाकरण के दौरान टीका नहीं लगा है।
स्वास्थ्य विभाग ने इसके लिए अभियान के बाद छूटे हुए बच्चों का सर्वे कर ड्यू लिस्ट तैयार कर लिया है। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. फकरेयार हुसैन ने बताया कि शासन ने टीका लगवाने से वंचित रह गए बच्चों को प्रतिरक्षित करने के लिए विशेष टीकाकरण अभियान चलाने का निर्देश दिया है। इसके तहत रविवार को जिले के सभी 14 सीएचसी पर टीकाकरण किया जा रहा है।
विज्ञापन

एचएमआईएस डाटा के अनुसार, शासन की ओर से इन छूटे हुए बच्चों का जो अनुमानित लक्ष्य निर्धारित किया है, वह 8016 है। डॉ. हुसैन ने कहा कि गोरखपुर और बस्ती मंडल पहले से ही इंसेफेलाइटिस के लिए अतिसंवेदनशील जिलों में शामिल है। उन्होंने बताया कि नियमित टीकाकरण के साथ ही अब इंसेफेलाइटिस से बचाव का टीका लगाया जा रहा है। कोरोना काल के दौरान टीके से वंचित रह गए बच्चों को चिह्नित कर लिया गया है। अब उन्हें टीका लगाया जा रहा है। यह क्रम सप्ताह भर चलेगा। वंचित सभी बच्चों को प्रतिरक्षित कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

उन्होंने लोगों से अपील की कि यदि किसी के बच्चे को जेई से बचाव का टीका नहीं लगा है तो वे अपने क्षेत्र की एएनएम या नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र से संपर्क कर टीकाकरण करवा सकते हैं। उन्होंने बताया कि सभी एमओआईसी और नगरीय स्वास्थ्य के नोडल को अभियान के संबंध में जानकारी दे दी गई है। सीएमओ डॉ. अनूप कुमार ने कहा कि टीकाकरण अभियान सप्ताह भर चलेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें