फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: भवन सामग्री की दुकान के सामने से 80 क्विंटल सरिया चोरी

Fri, 11 Jul 2025 01:50 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। शहर से सटे मड़वानगर में बिल्डिंग मटीरियल की दुकान के सामने रखी करीब 80 क्विंटल सरिया को 8/9 जुलाई की रात चोर ट्रक पर लादकर उठा ले गए। इसकी कीमत करीब चार लाख रुपये बताई जा रही है। सीसीटीवी कैमरे में दो संदिग्धों की तस्वीर देखी जा रही है। पुलिस केस दर्ज कर चोरों को ट्रेस करने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन

शहर कोतवाली के मड़वानगर निवासी मनीष कुमार सिंह ने मड़वानगर में न्यू जनता बिल्डिंग मटीरियल के नाम से दुकान खोल रखी है। दुकान के सामने बड़ी मात्रा में लोहे की सरिया रखी थी। मनीष ने बताया कि 8/9 जुलाई की देर रात करीब दो बजे बदमाश ट्रक लेकर आए। ट्रक को पहले दुकान से कुछ दूरी पर खड़ा कर दिया। चोरों को इस बात की जानकारी थी कि दुकान के बाहरी हिस्से में सीसीटीवी कैमरा लगा हुआ है। चेहरे को ढक दो चोर दुकान पहुंचे और सीसीटीवी कैमरे और बल्ब को तोड़ दिया।
इसके बाद ट्रक को दुकान के सामने लगाकर करीब 80 कुंतल सरिया लाद ली और रफूचक्कर हो गए। ट्रक को मूड़घाट की तरफ ले जाया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सीसीटीवी कैमरों को खंगाला। इसमें कुछ फुटेज हाथ लगे हैं। इसके आधार पर पुलिस चोरों को ट्रेस करने में जुटी है। कोतवाल दिनेश चंद्र चौधरी ने बताया कि कारोबारी की तहरीर पर केस दर्ज कर लिया गया है। चौकी प्रभारी बड़ेवन विवेकानंद तिवारी को जांच सौंपी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें