फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संशोधित...मुतवल्ली के कार्यालय में घुसकर मारपीट, मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
वक्फ कार्यालय में हुए बवाल के मामले में आठ नामजद
विज्ञापन

बस्ती। कोतवाली पुलिस ने अबुल खैर ट्रस्ट वक्फ कार्यालय में चौदह जुलाई को हुए बवाल में आठ नामजद व पंद्रह अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। इस मामले में मुतवल्ली अकरम खां निवासी बल्ली पट्टी हाल मुकाम मुरलीजोत ने तहरीर दी है।
तहरीर में आरोप लगाया है कि पिकौरा दत्तूराय हनी मंजिल थाना कोतवाली निवासी हमीदुल्लाह खां ने लगभग 25 साल से दुकान नंबर एक बेगम खैर मार्केट में अवैध कब्जा कर रखा है। पूर्व में इनको कई बार नोटिस देने के बावजूद न तो दुकान का बकाया किराया जमा किया गया है और न ही दुकान खाली किया गया है।
विज्ञापन

आरोप है कि सभी बड़े बकायादारों से बकाया किराया मांगने गया तो असलहे से लैस बदमाशों ने कार्यालय के कमरे में घुसकर लाठी-डंडे से उन पर हमला बोल दिया। अपशब्द कहते हुए जान से मारने की धमकी देते हुए मारपीट कर कार्यालय में रखा सामान तोड़फोड़ दिया। कार्यालय में मौजूद नकदी भी अज्ञात लोग घटना के दौरान छीना-झपटी कर लेकर चले गए। उन्होंने जान माल का खतरा बताते हुए कार्रवाई की मांग पुलिस से की।
विज्ञापन

कोतवाली पुलिस ने अकरम खां की तहरीर पर हमीदुल्लाह, अमानुल्लाह इराकी, अफाकुल्लाह इराकी निवासी मिल्लतनगर गांधीनगर, मो. इमरान खां निवासी मालीटोला, मो. हनी निवासी पिकौरा दत्तूराय, सिद्दकी निवासी त्रिपाठी गली, फारूख अहमद निवासी रहमतनगर, छोटू निवासी मिल्लतनगर व पंद्रह अज्ञात लोगों के खिलाफ मारपीट सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें