फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में मोटरसाइकिल सवार तीन घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
सड़क हादसे में मोटरसाइकिल सवार तीन घायल
विज्ञापन

गोटवा (बस्ती)। हर्रैया से बस्ती की तरफ जा रहे बाइक सवार तीन लोगों को अज्ञात वाहन ने गोटवा के निकट टक्कर मार दिया। इस दुर्घटना में तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने एंबुलेंस की मदद से घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल भिजवाया जहां तीनों की हालत नाजुक बताई जा रही है।
छावनी थाना क्षेत्र के रामदत्त पुर गांव निवासी रवि कुमार पुत्र घनश्याम जो बस्ती में सिक्योरिटी गार्ड का काम करते हैं बाइक से बस्ती के लिए निकले। रास्ते में बिहार प्रदेश के दो श्रमिक मिल गए। दोनों को रवि ने अपनी बाइक पर बैठा लिया। बाइक लेकर वे नगर थाना क्षेत्र की गोटवा ओवरब्रिज पहुंचे ही थे कि पीछे से अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दिया, जिससे बाइक ओवर ब्रिज के दीवार से जा टकराई। हादसे में बाइक सवार रवि व दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। रवि ने हेलमेट नहीं लगाया था। दुर्घटना के बाद मौके पर भीड़ जुट गई। लेकिन, उन्हें उठाने की कोई हिम्मत नहीं जुटा पा रहा था। घायल चीखते चिल्लाते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल लाया गया। घंटे भर बाद चौकी इंचार्ज फुटहिया प्रदीप कुमार सिंह भी पुलिसकर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस के अनुसार घायलों की पहचान छावनी थाना क्षेत्र के रामदत्तपुर गांव निवासी रवि कुमार (27) पुत्र घनश्याम, समस्तीपुर बिहार के पशुपहला गांव निवासी दिनेश कुमार (38) पुत्र हरिलाल, बिहार के निजाम चौक भगवानपुर निवासी महेश महेश्वर सदा (42) पुत्र जंभेश्वर सदा के रूप में हुई। तीनों घायलों की हालत नाजुक बताई जा रही है। जिला अस्पताल में घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें