फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: गौर गन्ना समिति सामान्य निकाय बैठक में 78 लाख का बजट पास

Fri, 11 Apr 2025 12:24 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
गौर। सहकारी गन्ना विकास समिति गौर में बृहस्पतिवार को सामान्य निकाय की बैठक हुई। कर्मचारियों के वेतन और समिति के रखरखाव के लिए 78 लाख 21 हजार 435 रुपये का बजट स्वीकृत किया गया।
विज्ञापन

समिति के पांच कर्मचारियों को हटाए जाने का प्रस्ताव पारित किया गया। मुख्य अतिथि पूर्व ब्लाक प्रमुख महेश सिंह ने कहा कि स्वीकृत प्रस्ताव का क्रियान्वयन हर हाल में होना चाहिए। किसानों की समस्याओं का समाधान होना चाहिए।
समिति के अध्यक्ष अरविंद सिंह ने बजट पास करते हुए प्रस्ताव तैयार कराया। निर्णय लिया गया कि समिति के अंशदान से उप गन्ना आयुक्त, डीसीओ, ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक व गन्ना संघ को अब कोई पैसा नहीं दिया जाएगा। गन्ना समिति कार्यालय में तैनात स्थाई लिपिक अशोक यादव, सामायिक लिपिक सुरेंद्र सिंह, चतुर्थ श्रेणी महिला कर्मचारी सीताब़ा देवी व राजकीय गन्ना पर्यवेक्षक मदन सिंह और रजत कुमार को कार्यालय से हटाने प्रस्ताव पास हुआ।
विज्ञापन

अध्यक्ष अरविंद सिंह ने यह भी बताया कि आने वाले समय में गन्ना किसानों का सर्वे करते समय कर्मचारी रजिस्टर बनाएंगे और पूरी पारदर्शिता के साथ गन्ना सर्वे कार्य कराया जाएगा। केंद्र सरकार की ओर से लाए गए वन नेशन वन इलेक्शन का प्रस्ताव भी पास कराया गया। बभनान चीनी मिल के गन्ना महाप्रबंधक दिनेश राय ने किसानों को अच्छी गन्ना प्रजाति की बुवाई के बारे में बताया। कहा कि 18 अप्रैल तक चीनी मिल में पेराई होगी।
विज्ञापन

बैठक का संचालन समिति के सचिव अरुण कुमार सिंह ने किया। बताया कि सववीकृत सभी प्रस्ताव गन्ना आयुक्त और डीसीओ को भेजे जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें