फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: बोर्ड परीक्षा में शामिल होने के लिए 75 प्रतिशत उपस्थिति अनिवार्य

विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। राजकीय, सहायता प्राप्त और वित्तविहीन माध्यमिक स्कूलों के लिए विस्तृत गाइडलाइन जारी की गई है। शत-प्रतिशत नामांकन और पारदर्शी उपस्थिति प्रणाली पर जोर दिया गया है। सरकारी और सहायता प्राप्त स्कूलों में उपलब्ध निशुल्क शिक्षा, स्मार्ट क्लास, प्रयोगशाला और खेलकूद जैसी सुविधाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार सोशल मीडिया और स्थानीय स्तर पर करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

डीआईओएस संजय सिंह ने बताया कि सभी कक्षाओं (कक्षा नौ से 12) का संचालन एक अप्रैल से अनिवार्य रूप से शुरू कर दिया गया है। सरकारी और सहायता प्राप्त स्कूलों में उपलब्ध निशुल्क शिक्षा, स्मार्ट क्लास, प्रयोगशाला और खेलकूद जैसी सुविधाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार सोशल मीडिया और स्थानीय स्तर पर करने के निर्देश दिए गए हैं। अभिभावकों को सचेत करते हुए केवल परिषद की वेबसाइट www.upmsp.edu.in पर उपलब्ध सूची के अनुसार ही मान्यता प्राप्त विद्यालयों में अपने पाल्यों का नामांकन कराएं।
अवैध या बिना मान्यता प्राप्त स्कूलों में दाखिला लेने पर छात्र का भविष्य अधर में लटक सकता है। नए सत्र में केवल छात्रों ही नहीं, बल्कि शिक्षकों और शिक्षणेतर कर्मचारियों की उपस्थिति भी परिषद के पोर्टल व एप पर ऑनलाइन दर्ज की जाएगी। बोर्ड परीक्षा में सम्मिलित होने के लिए छात्रों की 75 प्रतिशत उपस्थिति अनिवार्य कर दिया गया है। उपस्थिति दर्ज करने में किसी भी प्रकार की शिथिलता बरतने पर संबंधित स्कूल के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी
विज्ञापन

-
दाखिले के साथ ही पोर्टल पर अपलोड होगा डेटा

इस बार पंजीकरण प्रक्रिया को और अधिक सख्त बनाया गया है। स्कूल में प्रवेश लेने वाले विद्यार्थी का विवरण (नाम, माता-पिता का नाम, जन्मतिथि) उसी दिन परिषद के पोर्टल पर अपलोड करना अनिवार्य होगा। यह डेटा छात्र के टीसी के अनुरूप ही होना चाहिए, ताकि भविष्य में बोर्ड परीक्षा के समय कोई त्रुटि न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें