फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आठ चौकी प्रभारी समेत 73 उपनिरीक्षकों का तबादला

विज्ञापन
विज्ञापन
आठ चौकी प्रभारी समेत 73 उपनिरीक्षकों का तबादला
विज्ञापन

बस्ती। एसपी आशीष श्रीवास्तव व जनपदीय पुलिस स्थापना बोर्ड ने नौ पुलिस चौकियों के प्रभारियों के कार्यक्षेत्र के फेरबदल समेत कुल 73 उप निरीक्षक का स्थानांतरण किया है। काफी समय से एक ही जगह तैनात दरोगा भी इसमें शामिल है। एसपी ने तत्काल प्रभाव से सभी उप निरीक्षकों को नई तैनाती वाले स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए हैं।
शहर की गांधीनगर चौकी के प्रभारी जितेंद्र शाही को कप्तानगंज थाने की महराजगंज चौकी की कमान सौंपी गई है। सोनहा की असनहरा चौकी के प्रभारी विनय कुमार सिंह को परसरामपुर की घघौवा चौकी का जिम्मा मिला है। विक्रमजोत चौकी प्रभारी अजय कुमार सिंह को प्रभारी टिनिच चौकी, सोनहा थाने के एसआई ओमप्रकाश मिश्रा को प्रभारी रखौना चौकी, टिनिच चौकी के जयप्रकाश चौबे को असनहरा चौकी प्रभारी बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

घघौवा से मनीष जायसवाल को विक्रमजोत चौकी का चार्ज सौंपा गया है। फुटहिया चौकी प्रभारी दिनेश चंद मिश्रा को गांधीनगर चौकी की कमान सौंपी गई है। रखौना चौकी प्रभारी रामदेव को फुटिहया का प्रभारी व महराजगंज चौकी से सुनील कुमार सिंह को सोनहा थाने पर भेजा गया है। इसके अलावा पुलिस लाइन से चार उपनिरीक्षकों को नई तैनाती देने के साथ ही शेष अन्य को एक से दूसरे थाने पर स्थानांतरित किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें