फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: 73 एएनएम बस्ती में आईं, उपकेंद्र लेने के लिए होड़

विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। विभिन्न जनपदों से स्थानांतरित होकर आईं 73 एएनएम में पसंदीदा और सहूलियतदार वाले उपकेंद्र पर तैनाती को लेकर होड़ मची हुई है। मंगलवार को सीएमओ कार्यालय में सुबह से एएनएम की भीड़ जुटी रही।
विज्ञापन

कोई डाक में अपना प्रत्यावेदन जमा कर रही थीं तो कोई आदेश पत्र लेने के लिए इंतजार में खड़ी दिखीं। पूरे दिन सीएमओ कार्यालय में भीड़ लगी रही। सीएमओ डॉ. राजीव निगम ने बताया कि बलरामपुर जनपद से सर्वाधिक एएनएम बस्ती आई हैं। इसके अलावा सिद्धार्थनगर, गोंडा, बहराइच समेत अन्य जनपदों से एएनएम का स्थानांतरण हुआ है। नियमानुसार सबकी ज्वाइनिंग कराई जा रही है। एएनएम के आने से टीकाकरण व्यवस्था में और सुधार होगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें