बस्ती। संसदीय निर्वाचन- 2019 अंतिम चरण में पहुंच चुका है। शुक्रवार शाम पांच बजे छठे चरण का चुनाव प्रचार खत्म हो जाए। इसके साथ ही घर-घर जाकर प्रचार करने का दौर तेज हो जाएगा। इसे देखते हुए प्रेक्षकों और अन्य टीमों की निगरानी तेज हो गई है। 12 मई को मतदान के माध्यम से 11 प्रत्याशियों में से किसी एक को 18 लाख 31 हजार छह सौ 66 मतदाता अपना सांसद का चुनेंगे।
जिले के 1462 मतदान केंद्रों के 2316 बूथों के लिए ईवीएम की दोनों इकाईयां 2644 बैलट यूनिट और इतनी ही कंट्रोल यूनिट उपलब्ध है। जबकि वीवीपैट की संख्या 2874 उपलब्ध होगी। 25 प्रतिशत अधिक मशीनें रिजर्व रखी गई हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. राजशेखर ने बताया कि यह वोटर पर्ची केवल बूथ और वोटर लिस्ट में क्रमांक आदि होगा। बीएलओ के माध्यम से मिल रही फोटो युक्त वोटर पर्ची के साथ वोटरों को अपनी पहचान के लिए एक फोटो युक्त पहचान पत्र जरूर रखना होगा। वोटर आईडी है तो सबसे अच्छा। किसी वजह से मतदाता पहचान पत्र नहीं तो इसके स्थान पर पैन कार्ड, लाइसेंस, आधार कार्ड, मनरेगा का जॉब कार्ड समेत 11 वैकल्पिक पहचान में से एक दस्तावेज को मतदान कर्मियों को अवश्य दिखाना होगा। तभी वोटर वोट डाल सकेगा।
पहचान के लिए मान्य 11 दस्तावेज
पासपोर्ट, ड्राइविंग लाइसेंस, पैन कार्ड,आधार कार्ड, मनरेगा जॉब कार्ड, फोटोयुक्त पेंशन के कागजात, राज्य व केन्द्र सरकार व पब्लिक लिमिटेड कम्पनी के कर्मचारियों को विभाग की ओर से जारी सेवा पहचान पत्र, बैंक व पोस्ट ऑफिस की ओर से जारी फोटो युक्त पासबुक, नेशनल पापुलेशन रजिस्टर के तहत आरजीआई द्वारा जारी स्मार्ट कार्ड ,श्रम मंत्रालय की ओर से स्वास्थ्य बीमा के लिए जारी स्मार्टकार्ड व एमपी, एमएलए व एमएलसी द्वारा जारी किए गए आधिकारिक पहचान पत्र।
बस्ती लोकसभा सीट
- 09 लाख 90 हजार 184 पुरुष मतदाता
- 08 लाख 90 हजार 164 महिला मतदाता
- 1462 मतदान केंद्र 2316 मतदेय स्थल
- जिले में कुल 1646 सर्विस मतदाता।
- 137 थर्ड जेंडर मतदाता, 11 हजार 285 दिव्यांग मतदाता