फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रियंका,जयंत की सभाएं आज

विज्ञापन
प्रियंका गांधी - फोटो : PTI
विज्ञापन
बस्ती। लोकसभा चुनाव 2019 के छठे चरण में जिले में मतदान 12 मई को होना है। जिसके लिए प्रचार का शुक्रवार को अंतिम दिन है। कांग्रेस प्रत्याशी राजकिशोर सिंह के पक्ष में वोट की अपील करने प्रियंका गांधी दोपहर 12.50 पर जनसभा संबोधित करेंगी। वहीं परसा जाफर में जयंत चौधरी होंगे।
विज्ञापन


कांग्रेस के जिला अध्यक्ष वीरेंद्र प्रताप पांडेय ने बृहस्पतिवार दोपहर जीआईसी में बनाए गए मंच का जायजा लिया। बताया कि राष्ट्रीय महासचिव व पूर्वी उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी को सुनने के लिए बड़ी संख्या में लोग उमड़ेंगे। कार्यकर्ता पूरे जिले में जनसंपर्क कर रहे हैं।वहीं गठबंधन प्रत्याशी राम प्रसाद चौधरी के पक्ष में राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जयंत चौधरी बृहस्पतिवार दोपहर परसा जाफर और गौर क्षेत्र के हलुआ बाजार में जनसभाओं को संबोधित करेंगेे। यह जानकारी बसपा जिलाध्यक्ष प्रेम सागर ने दी। कहा, सपा, बसपा, रालोद कार्यकर्ता सभा को सफल बनाने में जुटे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें