फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहादुरपुर ब्लाक में दांपत्य सूत्र में बंधे 45 जोड़े

विज्ञापन
विज्ञापन
बहादुरपुर ब्लॉक में दांपत्य सूत्र में बंधे 45 जोड़े
विज्ञापन

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना: एक पंडाल के नीचे कराए गए विवाह और निकाह
अमर उजाला ब्यूरो
बहादुरपुर। समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित महत्वाकांक्षी मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में सोमवार को बहादुरपुर ब्लॉक मुख्यालय पर 45 जोड़े दाम्पत्य सूत्र में बंधे। विभिन्न समुदायों की रीति-रिवाज के अनुसार जोड़ों का विवाह कराया गया। एक मुस्लिम जोड़े का निकाह कराया गया। मुख्य अतिथि सांसद हरीश द्विवेदी और क्षेत्रीय विधायक रवि सोनकर ने नवविवाहित जोड़ों को उपहार स्वरूप मोबाइल, पायल, बिछुआ सहित अंगवस्त्र भेंट कर आशीर्वाद दिया।
विज्ञापन

सांसद ने कहा कि सरकार की लोक कल्याणकारी योजनाओं से समाज के गरीब लोग लाभान्वित हो रहे हैं। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में गरीब और निर्धन लोगों को बढ़-चढ़कर हिस्सा लेकर सरकार की महत्वाकांक्षी योजना का लाभ उठाना चाहिए। कहा कि सरकार ने इस योजना में धनराशि 35 हजार से बढ़ाकर 51 हजार कर दी है। बिना किसी भेदभाव के सबका साथ, सबका विकास के सिद्धांत पर समाज के निर्धन गरीब असहाय लोगों के कल्याण के लिए भाजपा सरकार कार्य कर रही है। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष पवन कसौधन, बीडीओ प्रभाशंकर चौबे, एडीओ समाज कल्याण सुरेन्द्र चौधरी, आनंद सिंह, जयप्रकाश पांडेय, गुलाब श्रीवास्तव, श्रुति अग्रहरि, राजीव मिश्रा, गोरखनाथ, प्रेम प्रकाश चौधरी, दिलीप शर्मा, अवधेश मिश्रा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें