फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

6257 वाहन स्वामियों को जारी हुआ नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
6257 वाहन स्वामियों को जारी हुआ नोटिस
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
बस्ती। डग्गामार वाहनों पर शिकंजा कसने व प्रदूषण नियंत्रण के लिए संभागीय परिवहन विभाग की ओर से वाहन स्वामियों को नोटिस भेजा जा रहा है। नोटिस में आगाह किया जा रहा है कि 15 वर्ष से ऊपर की अवधि वाले वाहनों को अब बिना फिटनेस के सड़कों पर चलने नहीं दिया जाएगा। नियमों की अवहेलना करने पर वाहन सीज कर दिएं जाएंगे। साथ ही संबंधित वाहन स्वामी से जुर्माना भी वसूल किया जाएगा।
विज्ञापन

जिले में संभागीय परिवहन विभाग की ओर से 6257 वाहन स्वामियों को डाक से रजिस्ट्री कर नोटिस भेजा गया है। नोटिस जारी करने पर विभाग के एक लाख 37 हजार 654 रुपये खर्च हुए हैं। एक रजिस्ट्री पर 22 रुपये की लागत आई है। वाहन स्वामियों के लिए राहत भरी बात यह है कि वह फिटनेस प्रमाण पत्र के आधार पर पांच वर्ष तक के लिए फिर से पंजीयन करा सकते हैं। आरटीओ आरके विश्वकर्मा ने कहा कि बिना फिटनेस के वाहनों को सड़कों पर नहीं चलने दिया जाएगा। नोटिस भेजने की प्रक्रिया चल रही है। नोटिस के बाद भी यदि कोई वाहन स्वामी फिटनेस प्रमाण पत्र लेकर दोबारा पंजीयन नहीं कराता है तो संबंधित से जुर्माना वसूल किया जाएगा। उधर, 15 वर्ष से अधिक की अवधि पार कर चुके 300 लोगों ने अपने वाहनों का फिटनेस कराकर दोबारा पंजीयन कराया है। इसके आधार पर अब उनके वाहन पांच वर्ष बेरोकटोक सड़कों पर चल सकेंगे। यही नहीं, 40 ऐसे वाहन स्वामियों ने पंजीयन इस कारण निरस्त करा लिए, क्योंकि उनके वाहन पूरी तरह कबाड़ हो चुके थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें