मिजिल्स रूबेला से प्रतिरक्षित हुए 50 हजार बच्चे
348 टीमों ने जिले भर में चला अभियान
डेढ़ माह तक चलेगा अभियान, लक्ष्य 9.42 लाख का
अमर उजाला ब्यूरो
बस्ती। मिजिल्स रूबेला टीकाकरण का अभियान सोमवार को हुआ। जिले भर में नौ माह से पंद्रह वर्ष के करीब पचास हजार रुपये बच्चों को प्रतिरक्षित किया गया। जिले में 348 टीमों ने घर-घर घूम कर बच्चों का टीकाकरण किया। अभियान का शुभारंभ सावित्री विद्या विहार में डीएम डॉ. राजशेखर व सीएमओ डॉ. जेएलएम कुशवाहा ने किया। दूसरी ओर पालिकाध्यक्ष रूपम मिश्रा व एडी हेल्थ डॉ. रंगजी द्विवेदी ने सेंट जेवियर्स स्कूल अभियान का उद्घाटन किया।
डीएम ने कहा कि केंद्र व राज्य सरकार बच्चों को बीमारी से बचाने के लिए संकल्पबद्ध है। तमाम बीमारियों से बचाने के लिए टीकाकरण अभियान चलाया जा रहा है। सीएमओ डॉ. जेएलएम कुशवाहा ने कहा कि अभियान के तहत नौ माह से पंद्रह वर्ष के 9.42 लाख बच्चों को प्रतिरक्षित किया जाएगा। जिले को प्रथम चरण में 4.10 लाख डोज उपलब्ध करा दिया गया है। अब दूसरे चरण में शेष वैक्सीन मुहैया कराई जाएगी। कोई बच्चा इस अभियान में नहीं बचेेगा। इधर, आवास विकास कालोनी स्थित सेंट जेवियर्स स्कूल में पालिकाध्यक्ष ने टीकाकरण का उद्घाटन किया। एडी हेल्थ डॉ. रंगजी द्विवेदी ने बताया कि यह कार्यक्रम डेढ़ माह तक चलेगा। नियमित टीकाकरण के अलावा हर दिन इसे लगाया जाएगा। कार्यक्रम को भाजपा नेता पुष्कर मिश्र, वार्ड सदस्य परमेश्वर शुक्ला ‘पप्पू’, डॉ. आलोक, प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. फकरेयार, ओम प्रकाश ठाकुर, सतीश सोनकर, डॉ. सीके वर्मा, डॉ. सीएल कन्नौजिया, डॉ. हर्षित, आलोक राय, जिला शिक्षा एवं स्वास्थ्य अधिकारी एलके पांडेय, वीएन मिश्र आदि मौजूद रहे।
फोटो
किसान इंटर कॉलेज भानपुर में एसडीएम ने की शुरुआत
भानपुर। बच्चों को रूबेला और खसरा जैसी बीमारियों से बचाने के लिए एमआर टीका लगाकर सुरक्षा प्रदान की गई। सोमवार को अभियान का शुभारंभ किसान इंटर कॉलेज भानपुर में एसडीएम राजेश सिंह ने सीएचसी अधीक्षक डॉ. विवेक विस्वास के साथ किया। सीएचसी से मिली जानकारी के मुताबिक सोमवार को ब्लॉक क्षेत्र के 11 विद्यालयों के बच्चों का टीकाकरण किया गया। इस मौके पर एएनएम सहित विद्यालय के सभी शिक्षक और अन्य उपस्थित रहे।