फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परियोजना स्वीकृत नहीं तो सीएम के घर धरना: राजभर

विज्ञापन
विज्ञापन
परियोजना स्वीकृत नहीं तो सीएम के घर धरना : राजभर
विज्ञापन

पत्रकारों से बातचीत में कैबिनेट मंत्री बोले
अमर उजाला ब्यूरो
दुबौलिया। कटरिया-चांदपुर तटबंध का जायजा लेने पहुंचे प्रदेश के कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने तटबंध का जायजा लिया। बाढ़ प्रभावितों की समस्याएं और मरम्मत व बचाव कार्य की अफसरों से जानकारी ली।
विज्ञापन

निरीक्षण के बाद कैबिनेट मंत्री का काफिला चांदपुर से चल दिया। पास स्थित ग्राम प्रधान शोभाराम राजभर के घर पर पत्रकारों के घेरने पर कहा कि यह बंधा काफी संवेदनशील है। यहां बाढ़खंड व प्रशासन के जिम्मेदार काफी परिश्रम कर रहे हैं। इस बांध की मजबूती के लिए बाढ़ के बाद अगर समय रहते मरम्मत की परियोजना स्वकृति नहीं होती है तो स्थानीय विधायक को लेकर मुख्यमंत्री के घर व दिल्ली तक धरना दूंगा। कैबिनेट मंत्री से लोकसभा चुनाव 2019 मुद्दे पर पूछा गया तो विकास के मुद्दे को ही चुनावी मुद्दा बताया। वहीं, राम मंदिर के मुद्दे पर मंत्री ने कहा कि माननीय कोर्ट के फैसले और दोनों पक्षों के सुलह-समझौते से राम मंदिर का निर्माण हो सकता है। बाढ़ के मुद्दे पर कहा कि प्रदेश की योगी सरकार बाढ़ को लेकर बहुत ही गंभीर है। थोड़ी देर बाद मंत्री का काफिला वापस हो लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें