फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खड़े ट्रक में घुसी कार, चार जख्मी

विज्ञापन
विज्ञापन
खड़े ट्रक में घुसी कार, चार जख्मी
विज्ञापन


विक्रमजोत।
छावनी थाना क्षेत्र के खतमसराय गांव के पास लखनऊ से आ रही कार पीछे से ट्रक में घुस गई। सोमवार सुबह हुए हादसे में चार लोग घायल हुए हैं। इनमें दो की हालत गंभीर बताई जा रही है।
विज्ञापन

घटना फोरलेन पर सुबह करीब आठ बजे हुई। खतमसराय गांव के पास सड़क के किनारे रविवार रात खराब हुआ ट्रक खड़ा था। लखनऊ से रविवार की छुट्टी में गए भारतीय स्टेट बैंक के चार कर्मचारी जो बस्ती शहर के आसपास शाखाओं में कार्यरत हैं। ड्यूटी पर आ रहे थे। कार विशाल श्रीवास्तव चला रहे थे। राकेश कुमार, दीपक कुमार राव और दीपक यादव बैठे थे। तभी खतमसराय के पास अनियंत्रित हुई कार खड़े ट्रक में पीछे से जा घुसी। इसमें अगली सीट पर बैठे राकेश और चालक विशाल श्रीवास्तव गंभीर रूप से घायल हो गए। पीछे बैठे दो दीपक और दीपक यादव को हल्की चोटें आईं। गंभीर रूप से घायलों को उनके पीछे आ रही मित्र की कार से हर्रैया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। डॉक्टरों ने इलाज के बाद खतरे से बाहर होने की जानकारी दी। घटना की सूचना पर पहुंची चौकी पुलिस और एनएचआई टीम ने क्षतिग्रस्त कार और ट्रक को हाईवे से हटाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें