बस्ती। ऑनलाइन सामान वापस करने के नाम पर जालसाजों ने एक शख्स से 70 हजार का साइबर फ्राॅड कर लिया। पुरानी बस्ती थानाक्षेत्र के दक्षिण दरवाजा निवासी रफीउल्लाह ने थाने में तहरीर देकर बताया है कि उन्होंने कुछ सामान ऑनलाइन मंगवाया था, जिसे वापस करना था।
छह जनवरी को उनके मोबाइल पर एक कॉल आई। फोन करने वाले ने इस कॉल को सामान वापस करने से संबंधित बताया। बोला कि आपके मोबाइल नंबर पर एक लिंक भेज रहे हैं, इसकी मदद से सामान वापस हो जाएगा। उनके व्हाट्सएप नंबर पर एक लिंक आया, जिसे क्लिक करते ही उनके बैंक खाते से पहली बार में 49 हजार और दूसरी बार में 20,009 रुपये कट गए।
ऑनलाइन फ्राड होने की जानकारी होने पर उन्होंने मामले की शिकायत थाने पर की। प्रभारी निरीक्षक जयदीप दूबे ने बताया कि अज्ञात जालसाज पर आईटी एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। ब्यूरो