फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में कोरोना के सात पॉजिटिव केस मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में सात लोग कोरोना संक्रमित मिले
विज्ञापन

बस्ती। कोरोना संक्रमण जिले में मंगलवार को सात लोग पॉजिटिव पाए गए। इस प्रकार जिले में कुल 43 एक्टिव केस हो गए हैं। सभी को होम क्वारंटीन किया गया है, जबकि पहले से पॉजिटिव लोगों में से सात लोगों की रिपोर्ट मेडिकल कॉलेज ने निगेटिव दी है।
विज्ञापन

जिले के विभिन्न स्थानों पर आरआरटी (रैपिड रिस्पांस टीम) ने कुल 866 नमूने एकत्रित कर जांच के लिए भेजा है।
सीएमओ डॉ. चंद्रशेखर इसकी पुष्टि की है। बताया है कि जिले में अब संक्रमण की गति धीमी हो गई है। तीसरी लहर में छह लोगों की मौत हो चुकी है। सभी पहले से बीमार थे। सभी सामान्य कोविड-19 संक्रमण के केस हैं। जिले में कहीं कोई गंभीर संक्रमित नहीं मिला है। संक्रमितों को होम क्वारंटीन करने के बाद उन्हें कोरोना किट देकर घर से बाहर न निकलने की हिदायत दी गई है। जिन लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आ गई है उन्हें कहीं भी आने जाने की छूट है, मगर कोरोना गाइड लाइन का हर हाल में उन्हें पालन करना होगा। विदेश अथवा गैर प्रांतों से आने वाले लोगों पर नजर रखी जा रही है। सभी को कोरोना गाइडलाइन पालन करने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह कोरोना की चुनौती से लड़ने को तैयार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें