बस्ती। शहर के आसपास के 69 गांवों को नगर पालिका में शामिल करने के लिए शासन स्तर पर प्रयास तेज किए गए हैं। जल्द ही इसमें कामयाबी मिलने की उम्मीद है। इससे शहर में रहते हुए भी नगर पालिका की सुविधा से वंचित करीब एक लाख लोगों को लाभ मिलेगा।
भाजपा नेता एवं नगर पालिका अध्यक्ष के प्रतिनिधि अंकुर वर्मा ने बुधवार को अपने आवास पर पत्रकारों से वार्ता करते हुए कहा कि भाजपा सरकार में विकास के अनेक कार्य तेजी से कराए जा रहे हैं। कहा कि लंबे समय से रेलवे स्टेशन मार्ग व मालवीय रोड का निर्माण नहीं हो पा रहा था, जो पूरा हो गया है। बताया कि डिजिटल लाइब्रेरी, रिवर फ्रंट के साथ ही अनेक प्रस्तावों पर स्वीकृति के बाद कार्य कराए जाएंगे।
पत्रकारों के प्रश्नों का उत्तर देते हुए अंकुर ने कहा कि शहर की जनता ने जिस विश्वास के साथ सेवा का अवसर दिया है, उस पर वे खरा उतरेंगे। शहर में प्रकाश, पेयजल, सड़क, नाली, खंड़जा आदि का चरणबद्ध ढंग से निर्माण कराया जा रहा है। संवाद