बस्ती। राजकीय आईटीआई परिसर में बृहस्पतिवार को युवा रोजगार मेले का आयोजन हुआ। मुख्य अतिथि प्राविधिक राज्य मंत्री अभिषेक मिश्र ने मेले का उद्घाटन किया।
आईटीआई के बच्चों की ओर से लगाए गए स्टाल का निरीक्षण करते हुए बच्चों के प्रयास को खूब सराहा। आईटीआई का भी निरीक्षण किया। मुख्य अतिथि द्वारा 680 आईटीआई से निकले बेरोजगारों को विभिन्न कंपनियों में कार्य करने के लिए नियुक्ति पत्र दिया, जिसे पाकर युवा गदगद हो गए।
अच्छे अंक पाने वाले 65 युवाओं का सम्मान भी किया गया। इस मौके पर प्रमुख सचिव भुवनेश प्रसाद, कमिश्नर पीके सिंह, डीएम अनिल कुमार दमेले, निदेशक राजेंद्र प्रसाद, अपर निदेशक नीरज कुमार, कौशल मिशन के निदेशक सुरेंद्र सिंह सहित अन्य मौजूद रहे।
प्रधानाचार्य बीरेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि इस मेले में कुल दो हजार से अधिक बेरोजगारों ने प्रतिभाग किया। बताया कि आईटीआई परिसर में इस तरह का आयोजन हर तीसरे माह होते रहेंगे।