फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: मौनी अमावस्या पर श्रद्धालुओं के लिए चलेंगी 65 बसें

Sun, 26 Jan 2025 12:16 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
महाकुंभ मेला मैं श्रद्धालुओं को ले जाने के लिए बस्ती डिपो पर पहुंची पांच नई बसें
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बस्ती। मौनी अमावस्या पर महाकुंभ संगम में डुबकी लगाने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु बस्ती और आसपास के क्षेत्रों से प्रस्थान करेंगे। इसे देखते हुए परिवहन निगम और रेलवे प्रशासन ने पूरी तैयारी कर रखी है। मौनी अमावस्या पर बस्ती डिपो की 65 बसें महाकुंभ के लिए रवाना होंगी।
इसके अलावा मेंहदावल, खलीलाबाद, मुखलिसपुर से 203 बसें महाकुंभ के लिए रवाना होंगी। जबकि 28 जनवरी को कुंभमेला के लिए दो स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएंगी, जो बस्ती स्टेशन से श्रद्धालुओं को लेकर रवाना होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

महाकुंभ के लिए रोडवेज की क्षेत्रीय डिपो से पांच नई बसें बस्ती डिपो पर शनिवार को पहुंचीं। ये बसें यात्रियों को लेकर प्रयागराज रवाना हुईं। मौनी अमावस्या की तैयारी में श्रद्धालु जुटे है। इस पर्व पर स्नान विशेष फलदायी माना जाता है। बड़ी संख्या में श्रद्धालु त्रिवेणी संगम, अयोध्या, वाराणसी के लिए रवाना होंगे। रोडवेज के सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक आशीष भटनागर ने बताया कि महाकुंभ के लिए पर्याप्त बसें चलाई जा रही हैं। मौनी अमावस्या और आगे आने वाले अन्य पर्वाें के लिए रोडवेज की पूरी तैयारी है। मौनी अमावस्या पर बस्ती डिपो की 65 बसें महाकुंभ मेें जाएंगी। इसके अलावा अन्य पिकिंग प्वांइट से बसें चलेंगी।
शनिवार को पांच नई बसें डिपो पर पहुंची हैं, जो कुंभमेला के यात्रियों को लेकर रवाना हो रही हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें