फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: डूडा के जरिये मेडिकल कॉलेज में 62 पदों पर होगी भर्ती...आए 400 आवेदन

Sat, 13 Sep 2025 01:55 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। महर्षि वशिष्ठ मेडिकल कॉलेज की चिकित्सा इकाई ओपेक चिकित्सालय कैली में तकनीकी और स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। कॉलेज प्रशासन के निर्देश पर डूडा (जिला नगरीय विकास अभिकरण) की ओर से शहरी आजीविका मिशन के तहत पहले चरण में 62 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू की गई है। आवेदन की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। 400 आवेदन आए हैं। अब लॉटरी सिस्टम से साक्षात्कार के लिए चयन किया गया। साक्षात्कार में सफल होने पर तैनाती दी जाएगी। मेडिकल कॉलेज प्रशासन का मानना है कि इससे अस्पताल की व्यवस्था और बेहतर होगी।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, हेल्थ एजूकेटर, स्टेनो ग्राफर, लैब टेक्निशियन, सीटी टेक्निशियन, हेल्थ इंस्पेक्टर, स्पीच थेरेपिस्ट, हेल्थ असिस्टेंट, डायटीशियन, चालक, लीगल एडवाइजर, टीबी एंड हेल्थ सलाहकार, हेल्थ विजिटर जैसे पदों पर डूडा के शहरी आजीविका मिशन के तहत नियुक्ति की जा रही है। मेडिकल कॉलेज प्रशासन का कहना है कि शेष पदों को जल्द भरा जाएगा, ताकि अस्पताल की सभी व्यवस्थाएं सुचारु रूप से संचालित हो सकें।
कॉलेज के प्रधानाचार्य ने बताया कि अस्पताल में बढ़ते मरीजों और उनकी जरूरतों को ध्यान में रखते हुए व्यवस्थाओं को मजबूत बनाना है। तकनीकी कर्मचारियों की तैनाती से मशीनों और उपकरणों के संचालन में आसानी होगी। मरीजों को समय पर और बेहतर उपचार मुहैया कराया जा सकेगा। प्रशासन का दावा है कि इस कदम से अस्पताल की कार्यक्षमता और सेवाओं की गुणवत्ता में काफी सुधार होगा। आउटसोर्सिंग के माध्यम से की जा रहीं नियुक्तियाें से युवाओं को रोजगार तो उपलब्ध होगा ही, मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं और आने वाले परिजनों को स्वच्छ व सुरक्षित वातावरण भी उपलब्ध होगा।
विज्ञापन

-
एक पद के सापेक्ष तीन को लॉटरी से करेंगे चयन
डूडा के शहरी आजीविका मिशन प्रबंधक अरुण तिवारी ने बताया कि सेवा योजन पोर्टल पर रिक्त पदों की सूची जारी कर दी गई थी। 11 सितंबर तक करीब 400 आवेदन आए हैं। एक पद के सापेक्ष तीन लोगों को सेवायोजन पोर्टल के जरिये लॉटरी सिस्टम से साक्षात्कार के लिए चयनित किया जाएगा। यह सब ऑटोमेटिक प्रक्रिया के तहत होगा। पोर्टल ही मार्किंग करेगा। साक्षात्कार में सफल अभ्यर्थियों को तैनाती दी जाएगी। कमेटी में प्रधानाचार्य, दो प्रोफेसर और एक सेवा प्रदाता डूडा के नामित कर्मी-अधिकारी होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें