फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस भर्ती परीक्षा में शामिल हुए 17376 परीक्षार्थी

विज्ञापन
पुलिस भर्ती परीक्षा में शामिल हुए 17376 परीक्षार्थी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बस्ती। पुलिस भर्ती परीक्षा के लिए जिले में 14 केंद्र बनाए गए हैं। जहां दूसरे दिन कुल 17,376 परीक्षार्थियों को परीक्षा देनी थी, लेकिन 15,044 परीक्षार्थी ही शामिल हुए।
विज्ञापन

सोमवार को पुलिस भर्ती परीक्षा के लिए विभिन्न जनपदों से परीक्षार्थी जिले में पहुंचे थे। परीक्षा दो पालियों में हुई। पहली पाली में कुल 8,688 परीक्षार्थियों को शामिल होना था। लेकिन 7,489 ही परीक्षा में शामिल हुए। 1,199 अभ्यर्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। दूसरी पाली में भी कुल 8,688 पंजीकृत थे जिसमें 7,555 ही परीक्षा में शामिल हुए।1,133 ने परीक्षा छोड़ दी। आईजी आशुतोष कुमार व डीआईजी/एसपी दिलीप कुमार लगातार भ्रमण कर परीक्षा केंद्रों का जायजा लेते रहे। प्रत्येक केन्द्र पर दो निरीक्षकों की ड्यूटी लगाई गई थी। आर्थिक अपराध अनुसंधान के सीओ मुकेश प्रताप सिंह को कोतवाली व पुरानी बस्ती क्षेत्र के परीक्षा केंद्र, सीबीसीआईडी लखनऊ की सीओ आशा पाल को अन्य सेंटरों के सुपरविजन की जिम्मेदारी सौंपी गई है। पुलिस कार्यालय के अनुसार पहली पाली सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजकर 05 मिनट तक व दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर तीन बजे से शुरू हुई।
इन सेंटरों पर हुई परीक्षा
जिले में बेगम खैर इंटर कॉलेज, सक्सेरिया इंटर कॉलेज, जीएस महाविद्यालय, खैर इंटर कॉलेज, सरस्वती शिशु मंदिर शिवा कॉलोनी, आरआरसी इंटर कॉलेज मरवटिया, पंडित राजन महिला महाविद्यालय, आरसीसी पब्लिक स्कूल गनेशपुर, एसडीआर एनडी इंटर कॉलेज वाल्टरगंज, गौतम बुद्ध मुरली देवी बालिका इंटर कॉलेज गोटवा, किसान इंटर कॉलेज मरहा कटया, कर्मा देवी स्मृति महाविद्यालय संसारपुर, श्रीराम सहाय सिंह कन्या महाविद्यालय महरीपुर को परीक्षा केन्द्र बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें