दूसरे दिन भी जारी हड़ताल पर रहे स्वास्थ्य कर्मी
प्रभावित हुआ कार्य, मरीजों को हुई परेशानी
अमर उजाला ब्यूरो
बस्ती। प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर स्वास्थ्य संविदाकर्मियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल मंगलवार को दूसरे दिन भी जारी रही। इससे जिला अस्पताल, महिला चिकित्सालय, ओपेक चिकित्सालय कैली, टीबी हॅास्पिटल के साथ ही सामुदायिक, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों पर मरीज परेशान रहे। कार्यकारी जिलाध्यक्ष अफजल हुसेन, महामंत्री डॉ. नीरज त्रिपाठी के नेतृत्व में कार्य बहिष्कार में बड़ी संख्या में संविदा कर्मियों ने हिस्सा लिया।
अफजल ने कहा कि समान कार्य के लिए समान वेतन, विशिष्ट सेवा नीति लागू करने, आउटसोर्सिंग, ठेका प्रथा पर रोक लगाने सहित अन्य मांगों के लिए आंदोलन किया जा रहा है। डॉ. नीरज त्रिपाठी ने कहा कि स्वास्थ्य संविदाकर्मी अपनी मांगों को लेकर आंदोलित हैं, लेकिन सरकार और जिम्मेदार अधिकारी अभी तक चुप्पी साधे हुए हैं।
इस दौरान डॉ. वीपी चौरसिया, डॉ. प्रदीप शुक्ल, डॉ. अनिल कुमार श्रीवास्तव, डॉ. शिव विशाल सिंह, डॉ. संगीता, डॉ. राम प्रकाश, डॉ. धर्मेन्द्र चौधरी, शिव भूषण श्रीवास्तव, डॉ. अजय श्रीवास्तव, डॉ. आमिष कुमार, राहुल श्रीवास्तव, डॉ. नफीस खान, शिव भूषण श्रीवास्तव, धर्मेंद्र यादव, गौहर अली, अरविंद कुमार, सत्येंद्र यादव, अवनीश श्रीवास्तव, सईद अहमद, यादवेंद्र यादव, शिवशंकर, अमित गुप्ता आदि मौजूद रहे।
भानपुर में सभी संविदाकर्मी डॉ. अमिष कुमार के नेतृत्व में सीएचसी परिसर में जुटे। यहां बैठक के बाद स्वास्थ्य सेवाओं का बहिष्कार किया। संविदाकर्मियों के हड़ताल पर रहने से ऑनलाइन फींडिग, मासिक रिपोर्टिंग, प्रधान मंत्री मातृत्व वंदन योजना, आशा एवं संगिनी भुगतान, आरबीएसके टीम की ओर से किया जाने स्वास्थ्य परीक्षण, एमआईएस पोर्टल फीडिंग, नियमित टीकाकरण, क्षय नियंत्रण कार्यक्रम, कुष्ठ रोग निंयत्रण, मिजिल्स रूबेला टीकाकरण कार्य सहित आयुष चिकित्सा सेवा पूरी तरह प्रभावित रही। हड़ताल में डॉ. कलीम अहमद, डॉ. उमैमा यासमीन, अनुपम गौड़, जनक नदंनी सिंह, राजेश, अरुण वर्मा, मानवीर गौतम, जसवंत सिंह, विवेक यादव, सतीश चन्द्र, रवीन्द्र कुमार, मधुबाला शर्मा, अरविंद सिंह, सुनीता देवी, स्वामीनाथ, माधुरी, गायत्री देवी, सविता, ईश्वर प्रसाद, प्रियंका, वीरेन्द्र चौधरी, राधेयाम आदि शामिल रहे।
उधर, गौर कार्यालय के अनुसार एनएचएम संविदा कर्मचारी संघ के आह्वान पर सीएचसी गौर के स्वास्थ्य कर्मी मंगलवार को कार्य बहिष्कार किया। कर्मियों ने प्रदर्शन करते हुए सरकार विरोधी नारे लगाए। बाद में सीएचसी अधीक्षक को ज्ञापन दिया। इस मौके पर अरुण कुमार श्रीवास्तव, निशा पटेल, दीपिका सोनी, विजयलक्ष्मी, बिंदु, रीता, सरोज, रीता, कुसुमलता, पूनम, अंजली, अमरावती, शीला आदि मौजूद रहे।
कुदरहा में भी धरने पर रहे स्वास्थ्यकर्मी
कुदरहा। प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र परिसर में मंगलवार से एनएचएम संघ ने अनिश्चित कालीन हड़ताल की घोषणा कर दी। लम्बे समय से मांगे लम्बित रहने के चलते नाराज संविदा कर्मी दिन भर धरने पर बैठे रहे। इस बीच कर्मचारियों ने सरकार विरोधी नारे लगाए। संघ के ब्लॉक अध्यक्ष राघवेन्द्र मणि त्रिपाठी ने बताया कि प्रांत और जिला संघ के आह्वान पर अनिश्चित कालीन हड़ताल जारी रहेगा। बाद में प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ फैज वारिस को ज्ञापन दिया।