फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

14 करोड़ से मेडिकल कालेज तक नई सड़क

Fri, 30 Nov 2018 10:43 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला बस्ती
विज्ञापन
जिला अस्पताल चौराहे से कैली जाने वाली सड़क का डीएम ने किया निरीक्षण। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बस्ती। वित्तीय वर्ष-2019 समाप्त होने से पहले जिला अस्पताल से ओपेक चिकित्सालय कैली होते हुए निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज तक नई सड़क बनकर तैयार हो जाएगी। लगभग 13.8 करोड़ की लागत से बनने वाली सात मीटर टू लेन सड़क की शुक्रवार को डीएम डॉ. राजशेखर ने आधारशिला रखी।
विज्ञापन

एक वर्ष में सड़क निर्माण कार्य पूरा करने का अनुबंध है। मौके पर मौजूद रहे निर्माण एजेंसी लोक निर्माण विभाग सीडी-वन डिवीजन के परियोजना प्रबंधक/अधिशासी अभियंता व ठेकेदार ने को पांच महीने के भीतर निर्माण/चौड़ीकरण और सुदृढ़ीकरण कार्य पूरा करने को आश्वस्त किया।
07.700 किमी रोड के लिए पहली किस्त के रूप में पीडब्ल्यूडी को पांच करोड़ रुपये प्राप्त हो चुके हैं। जिससे तात्कालिक आवश्यकता पूरी होगी।
तत्काल कार्य शुरुआत करने के आदेश का अनुपालन में साइट पर काम शुरू हो चुका है। डीएम ने निर्देशित किया कि पहली किस्त का 60 फीसदी उपभोग करते ही दूसरी क़िस्त के लिए प्रस्ताव भेजें। परियोजना की गुणवत्ता और समय पर कार्य पूरा कराने के लिए निष्पक्ष तृतीय पक्ष गुणवत्ता जांच टीम गठित करने को कहा, जो बेहतर गुणवत्तापूर्ण सड़क निर्माण सुनिश्चित करेगा। कुछ माह पहले सड़क के चौडीकरण और सुदृढ़ीकरण (7 मीटर की 2 लेन) का सरकार को प्रस्ताव प्रेषित किया था। पीडब्ल्यूडी विभाग ने एक महीने पहले इस परियोजना को मंजूरी दे दी। इसी का प्रतिफल है कि शुक्रवार को निर्माण शुरू हुआ। डीएम ने बताया कि जिला अस्पताल से कैली अस्पताल होते हुए मेडिकल कॉलेज (रामपुर) तक रोड अत्यंत महत्वपूर्ण जिसका रोजाना हजारों लोग उपयोग करते हैं। वर्तमान में इस सड़क की स्थिति बहुत ही जर्जर है, जिसके चलते लोगों के सुगम आवागमन में तमाम बाधाएं आती रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें