फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तमतमाया सूरज, 43 डिग्री पहुंचा पारा

विज्ञापन
garmi - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विज्ञापन

बस्ती। तापमान बुधवार को एक डिग्री और चढ़कर 43 पर आ पहुंचा। बाहर लू के थपेड़े तो अंदर कूलर और पंखे भी गरम हवा फेंकने लगे हैं। फिलहाल अगले दो दिनों में मौसम के मिजाज में कोई बदलाव नहीं होने के संकेत सेटेलाइट सिस्टम दे रहे हैं।
विज्ञापन

जून के पहले पखवाड़े में आंधी-पानी के बाद मौसम का मिजाज में थोड़ा नरम जरूर हुआ था लेकिन 15 जून से ही उठ रहे बादल तेज हवाओं के साथ उड़ जा रहे हैं। किसानों की निगाहें आसमान की तरफ हैं लेकिन बारिश नहीं होने से धान की रोपाई शुरू नहीं हो पा रही है। जबकि सेटेलाइट सिस्टम भी अगले दो दिन में कोई बड़ा बदलाव नहीं होने का इशारा कर रहा है। ऐसे में सबसे ज्यादा असर बच्चों और बुजुर्गों पर पड़ रहा है। उल्टी-दस्त, पेट दर्द, हाईग्रेड फीवर परेशानी में डाल दिया है। अस्पताल में हर दिन एक हजार की ओपीडी में सौ से अधिक मरीज इन्हीं बीमारियों से ग्रसित होकर पहुंच रहे हैं। फिजिशियन डॉ. रामजी सोनी का कहना है कि धूप में रहने या गर्मी के कारण शरीर में पानी की कमी आ जाती है, ऐसे में उल्टी-दस्त की संभावना बढ़ जाती है। शरीर में पानी की मात्रा बनाए रखना आवश्यक है। शिशु एवं बाल रोग डा. पंकज शुक्ल का कहना है कि तेज धूप व गर्मी का असर सबसे ज्यादा बच्चों पर पड़ता है। छह माह तक के बच्चों को सिर्फ मां का ही दूध ही पिलाएं क्योंकि मां के दुध में ही सारे तत्व होते हैं। ज्यादा देर तक भूखे न रहें। तेज धूप में घर से बाहर निकलते समय चेहरे को जरूर ढक लें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें