दो माली, एक सफाई कर्मी निलंबित
बस्ती।
नगर पालिका परिषद में सफाई को लेकर उठ रहे सवालों के बीच बुधवार को अधिशासी अधिकारी ओम प्रकाश ने कटेश्वर पार्क का औचक निरीक्षण किया। पार्क में जगह-जगह नजर आ रही गंदगी पर उन्होंने नाराजगी जताते हुए पार्क में तैनात दो मालियों और एक सफाई कर्मी को निलंबित कर दिया, जबकि दो सफाई नायकों को चेतावनी नोटिस जारी किया है।
अधिशासी अधिकारी 11 बजे अचानक अपने चैम्बर से उठकर पार्क मेें पहुंच गए। यहां थोड़ी देर में ही उनके सामने सफाई व्यवस्था की पोल खुल गई। पार्क में कई स्थानों पर गंदगी देखकर उनका माथा ठनक गया। सफाई न होने के पीछे कारण पूछने पर जिम्मेदार कोई उत्तर नहीं दे सके। निरीक्षण के बाद ईओ ने तत्काल प्रभाव से माली ओम प्रकाश और गंगेसर के अलावा सफाई कर्मी बृजेेश को निलंबित कर दिया। ईओ ने इसके लिए जिम्मेदार सफाई नायक तसब्बर और एक अन्य को चेतावनी जारी की है। ईओ ने उक्त कार्रवाई की पुष्टि करते हुए कहा कि औचक निरीक्षण का यह क्रम जारी रहेगा। नियमित सफाई नगर पालिका की जिम्मेदारी है। इसमें लापरवाही बरतने वाले किसी भी दशा में नहीं बख्शे जाएंगे।