फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समस्याओं पर भाकियू ने की पंचायत

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनहा (बस्ती)। मार्ग निर्माण, पेयजल सहित विभिन्न समस्याओं को लेकर भारतीय किसान यूनियन ने शुक्रवार को कोरियाडीह चौराहे पर पंचायत लगाई। भाकियूय नेताओं ने आवास व शौचालय निर्माण में प्रधान तथा सेक्रेटरी पर धांधली का आरोप लगाया।
विज्ञापन

किसान नेता कन्हैया प्रसाद ने आरोप लगाया कि ग्राम पंचायत बंजरिया में सड़क निर्माण के खडंजा कार्य में खराब ईंट का प्रयोग किया गया है। ग्राम प्रधान व सेक्रेटरी की मिली भगत से आवास, शौचालय के नाम पर ग्रामीणों से सुविधा शुल्क लिया गया, मगर आज तक उन्हें इसका लाभ नहीं मिल सका है।
राम नयन किसान ने कहा कि देईपार भैसहवा मार्ग पर पीडब्लूडी की लापरवाही के चलते सडक पर गड्ढों को भरने में तारकोल का कम प्रयोग किया गया, जिससे सड़क खराब हो गई है। थाने पर दलालों का कब्जा है और गरीबों, असहाय, मजदूरों की सुनवाई नही होती। हल्का सिपाही और हल्का एसआई जनता का शोषण कर रहे हैं। कन्हैया लाल चौधरी, विजय बहादुर मौर्यन ने कहा कि तहसील, ब्लॉक पर कर्मचारी व अधिकारी समय से नही आते हैं। अमरौली शुमाली, औडजगल ,भिरिया, सेखुई, बैडवा माता मन्दिर सहित कई ग्राम पंचायतों में लगा हैण्डपंप काफी दिनों से खराब पड़ा है, जिससे पेयजल का संकट बढ़ गया है।
विज्ञापन

पंचायत में रमेश चन्द्र चौधरी, राम कृपाल चौहान, जगराम चौधरी, वासदे्व किसान, घिसियावन शर्मा, मंगरे चौहान, राम प्रकाश प्रजापति सहित अन्य किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें