फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: आज 5856 अभ्यर्थी देंगे पीसीएस-प्री परीक्षा, तैयारियां पूरी

Sun, 12 Oct 2025 02:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। जिले के 15 केंद्रों पर रविवार को पीसीएस प्री परीक्षा की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इस बार जिले को कुल 5856 परीक्षार्थी आवंटित किए गए हैं। दो पालियों में परीक्षा कराई जाएगी। दो घंटे के भीतर बहुविकल्पीय प्रश्नों का उत्तर ओएमआर शीट पर देना होगा।
विज्ञापन

प्रत्येक केंद्र पर मजिस्टे्रट के रूप में जिला स्तरीय अधिकारी तैनात किए गए हैं। उनकी देखरेख में प्रश्न पत्रों कड़ी सुरक्षा में पहुंचाया जाएगा। परीक्षा केंद्रों पर सुबह से ही मजिस्ट्रेट, कक्ष निरीक्षक एवं महिला तथा पुरुष पुलिस बल की तैनाती की जाएगी। पहली पॉली की परीक्षा सुबह 9.30 बजे से 11.30 बजे तक होगी। इसके आधे घंटे पहले ही सभी केंद्रों पर परीक्षार्थियों को प्रवेश मिल जाएगा।
सभी परीक्षार्थियों को एक घंटे पहले निर्धारित केंद्र पर पहुंचना होगा। इसके बाद मेटल डिटेक्टर की मदद से परीक्षार्थियों की चेकिंग की जाएगी। इसके बाद पुरुष अभ्यर्थियों की पुरुष पुलिस कर्मी और महिला अभ्यर्थियों की महिला पुलिस कर्मी सघन तलाशी लेंगी। महिला अभ्यर्थियों की तलाशी के लिए परीक्षा केंद्र के गेट पर ही अलग से केबिन बनाई गई है। परीक्षार्थियों को प्रवेश पत्र, आईडी और पेन के साथ केंद्र के भीतर प्रवेश दिया जाएगा। इसके अतिरिक्त स्मार्ट वाॅच, बेल्ट, मोबाइल, कैलकुलेटर आदि वर्जित रहेगा। इसी तरह दूसरे पॉली की परीक्षा तीन घंटे बाद 2.30 से 4.30 बजे तक कराई जाएगी। सभी केंद्रों पर सुरक्षा के सख्त इंतजाम किए गए हैं।
विज्ञापन

-
इन केंद्रों पर होगी परीक्षा
जिले के शिवहर्ष किसान पीजी कॉलेज, बस्ती, एपीएन पीजी कॉलेज, शिवहर्ष किसान इंटर कॉलेज, बेगम खैर गर्ल्स इंटर कॉलेज, खैर इंडस्ट्रियल इंटर कॉलेज, श्री कृष्ण पांडेय इंटर कॉलेज, श्री हंसराज लाल इंटर कॉलेज, गनेशपुर, एचएसएम पब्लिक स्कूल एवं जीआईसी, महिला महाविद्यालय, कंपनीबाग, किसान इंटर कॉलेज, महसो बाजार, गंगाराम इंटर कॉलेज, गुदवारा, श्री देशराज नारंग इंटर कॉलेज, वाल्टरगंज, इंदिरा गांधी इंटर कॉलेज, कप्तानगंज, किसान इंटर कॉलेज, भानपुर एवं श्री रामदयाल उदय प्रताप औद्योगिक इंटर कॉलेज, मटुपुर, चिलमा बाजार समेत कुल 15 केंद्रों पर यह परीक्षा कराई जानी है।
-
यूपी पीसीएस- 2025 प्री परीक्षा कराने की समस्त तैयारियां पूर्ण कर ली गई है। सभी केंद्रों पर मजिस्टे्रट एवं पर्याप्त मात्रा में फोर्स भी तैनाती की जाएगी। नकल विहीन परीक्षा कराने के लिए सीसीटीवी कैमरों की नजर परीक्षा की समस्त गतिविधियां कैद होंगी। ऑनलाइन मॉनीटरिंग के अलावा जिला स्तरीय अधिकारी केंद्रों पर भ्रमणशील भी रहेंगे। -कीर्ति प्रकाश भारती, सीआरओ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें