फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: आयुष डाॅक्टर के 18 पदों के लिए 582 ने किया आवेदन

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बस्ती। स्वास्थ्य विभाग नेशनल हेल्थ मिशन (एनएचएम) के तहत जिला और ब्लॉक स्तर पर संविदा के आधार पर नौ आयुष चिकित्सक और नौ आरबीएसके योजना चिकित्सक तैनात किए जाएंगे। रिक्त पदों पर मांगे गए आवेदन में 582 अभ्यर्थी आवेदन किए हैं।
जिले में नौ आयुष चिकित्सकों के पद मेन स्ट्रीम में और नौ ही पद आरबीएसके योजना में डॉक्टरों के पद रिक्त थे, जिसपर तैनाती के लिए सीएमओ कार्यालय की ओर से आवेदन मांगे गए थे। आवेदन के लिए तिथि निर्धारित की गई है, जिसमें 582 आवेदन प्राप्त हुए हैं। इन आवेदनों की स्क्रीनिंग की जा रही है। बताया गया कि जल्द ही मेरिट के आधार पर सूचीबद्ध डॉक्टरों को साक्षात्कार के लिए बुलाया जाएगा। उसमें सफल होने पर तैनाती दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

चिकित्सकों के चयन के बाद एनएचएम के तहत संचालित कार्यक्रमों व मरीजों को सहूलित मिलेगी। सीएमओ डॉ. राजीव निगम ने बताया कि आवेदन की तय तिथि के अनुसार आए आवेदनों की जांच कर ली गई है। उसमें से पात्र अभ्यर्थियों की मेरिट बनाई जा रही है। इसके बाद साक्षात्कार के लिए जल्द ही डॉक्टरों को बुलाया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें