फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

58.75 फीसदी लोगों ने डाला वोट

Tue, 28 Feb 2017 12:00 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला/ बस्ती
विज्ञापन
हरैया विधान सभा क्षेत्र मे मतदान करने के लिए लगी मतदाताओ की भीड़।
विज्ञापन
बस्ती जिले में लोकतंत्र का उत्सव 58.75 फीसदी मतदान के साथ सोमवार को संपन्न हो गया। सात बजे से शुरू हुई वोटिंग शाम पांच बजे तक चलती रही। कहीं से अप्रिय घटना नहीं होने से पुलिस एवं प्रशासन ने भी राहत की सांस ली। हालांकि ईवीएम में दिक्कत के चलते कुछ बूथों पर मतदान देर से शुरू हुआ।
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव में 58.68 फीसदी, विधानसभा चुनाव में वर्ष 2012 में 58.15 और  2007 में जिले की पांचों विधानसभाओं में 58 प्रतिशत वोटिंग हुई थी। इस बार निर्वाचन आयोग से लगायत पूरे तंत्र के मत प्रतिशत बढ़ाने की कवायद के बावजूद मतदाताओं पर कोई विशेष असर नही हुआ। सोमवार को पांचों विधानसभा क्षेत्रों में कुल 58.75 फीसदी लोगों ने ही मतदान किया।
 
सुबह मॉक पोल के दौरान रुधौली विधानसभा क्षेत्र के नौ मतदान केंद्रों में ईवीएम के काम नहीं करने की वजह से करीब 15 से 20 मिनट मतदान बाधित रहा। हालांकि सूचना मिलते ही प्रशासन ने कुछ देर में उन्हें बदलवा दिया। हर्रैया क्षेत्र के धिरौली बाबू गांव में बूथ संख्या 240 पर सुबह मतदान शुरू होते ही सपा और भाजपा एजेंटों के बीच विवाद होने लगा। सुरक्षा बलों ने दोनों पक्षों को डांट फटकार कर शांत कराया फिर मतदान शुरू हुआ। 
विज्ञापन


कप्तानगंज के बैरागल बूथ संख्या  335 पर कुछ देर मतदान बाधित रहा। एक साथ दो महिलाओं ने ईवीएम की बटन दबा दिया। पीठासीन अधिकारी के टोकने और दोबारा बटन दबाने को कहने पर महिला ने नाराजगी जताई। और बूथ से बाहर आकर पीठासीन अधिकारी पर आरोप लगाने लगी। जिससे कांग्रेस व भाजपा एजेंटों में कहासुनी हो गई। शिकायत पर पहुंचे प्रेक्षक व दरोगा ने मामले को शांत कराया और थोड़ी देर बाद दोबारा मतदान शुरू हो गया। इसी तरह महादेवा क्षेत्र के परसांव मतदान केंद्र के बूथ संख्या 311 में ईवीएम की खराबी से मतदान 40 मिनट बाधित रहा। देर शाम फोरलेन स्थित मंडी समिति में बने स्ट्रॉग रूम में ईवीएम जमा की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें