संस्कार भारती के पदाधिकारियो ने भरत मुनि की जयंती मनायी।
ऋषि भरत मुनि जयंती पर सरस्वती बालिका विद्या मंदिर रामबाग में विविध कार्यक्रम आयोजित किए गए। संस्कार भारती के प्रांतीय उपाध्यक्ष डॉ.कैप्टन पीएल मिश्रा ने दीप प्रज्जवलन से शुभारंभ किया। संगठन की नगर अध्यक्ष नीलम सिंह ने ध्येय गीत के बाद विविध सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए। विद्या मंदिर की छात्रा जागृति सिंह व सांभवी त्रिपाठी की भजन गंगा और डिजीटल इंडिया का छात्र-छात्राओं ने मंचन किया। रक्षिता सिंह सोलंकी ने नृत्य, अंजलिका के भजन व जीवीएम कांवेंट के बच्चों द्वारा वृद्धाश्रम नाटक का मंचन सभी को भाया। नन्हीं राजश्री सिंह ने नृत्य की समां बांधी तो सभी वाह-वाह कर उठे।
कार्यक्रम में एक के बाद एक भजनों की गंगा में स्रोता डूबते-उतराते रहे। कार्यक्रम का समापन विकास श्रीवास्तव के जैसी करनी वैसी भरनी के भजन से हुआ। कार्यक्रम का संचालन शुभ्रा सिंह ने किया। नाटक के निर्णायक मंडल में सुधीर सिंह साहिल, मनोज व पंकज सिंह शामिल रहे। अंत में नगर अध्यक्ष नीलम सिंह ने सभी के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया। इस मौके पर लता सिंह, उषा सिंह, मधुबाला श्रीवास्तव, अनीता चौधरी, सरिता आदि रहीं।