फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: 57 किसानों को मिलेंगे 30 तरह के कृषि यंत्र

Tue, 11 Feb 2025 12:11 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। कलेक्ट्रेट सभागार में सोमवार को अनुदानित कृषि यंत्रों के लिए ई-लॉटरी की प्रक्रिया पूरी की गई। इसके तहत जिले के पंजीकृत 57 किसानों को 30 तरह के कृषि यंत्रों का आवंटन किया गया। अब यह किसान सब्सिडी पर मिल रहे इन आधुनिक कृषि यंत्रों के जरिए फसल को लहलहा कर अपनी आमदनी बढ़ा सकेंगे।
विज्ञापन

कृषि निदेशालय से सब मिशन ऑन एग्रीकल्चर मैकेनाइजेशन और प्रमोशन ऑफ एग्रीकल्चर मैकेनाइजेशन फॉर इन सीटू मैनेजमेंट ऑफ क्रॉप रेज्ड्यू योजना के तहत ई-लाटरी के जरिये अनुदान पर कृषि यंत्रों का आवंटन किया गया। इस योजना के तहत दस हजार रुपए से अधिक अनुदान के कृषि यंत्रों के लिए पूर्व में पंजीकरण कराया गया था। डीएम की मौजूदगी में भूमि संरक्षण अधिकारी ने जिले में बुकिंग हुए दस हजार रुपये से अधिक अनुदान वाले सभी कृषि यंत्रों का ब्लॉकवार ब्यौरा दिया।
ई-लॉटरी की प्रक्रिया दो चक्र में पूरी की गई। जिसमें पहला चक्र मॉक ड्रिल के रूप किया गया और दूसरा चक्र निर्णायक चयन के तौर पर पूरा किया गया। लॉटरी में कुल 30 प्रकार के कृषि यंत्रों के लिए ब्लॉकवार ई लॉटरी की प्रक्रिया पूरी की गई। जिसमें कुल 57 किसानों का चयन लाभार्थी कृषक के रूप में किया गया। उप निदेशक कृषि अशोक कुमार गौतम ने डीएम समेत अन्य अधिकारियों व किसानों के प्रति आभार जताया। उन्होंने बताया कि जिन किसानों का चयन हुआ है, उनके पंजीकृत मोबाइल नंबर पर कृषि निदेशालय स्तर से एसएमएस के जरिए स्वतः सूचित कर दिया गया है। इस मौके पर सीडीओ जयदेव सीएस, जिला उद्यान अधिकारी अरुण कुमार तिवारी, जिला कृषि अधिकारी डॉ. बाबूराम मौर्य, प्रगतिशील किसान रामपूरन चौधरी, अरविंद सिंह, आज्ञाराम वर्मा, दुर्गेश सिंह, लीड बैंक के अधिकारी व कार्यकारी समिति के सदस्यों के अलावा बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें