फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपडेट,,,चुनाव मुख्य खबर,,,पांचों विधानासभा सीटों के 54 उम्मीदवारों का भाग्य ईवीएम में बंद

विज्ञापन
विज्ञापन
जनपद में 57 प्रतिशत हुआ शांतिपूर्ण मतदान
विज्ञापन

बस्ती। लोकतंत्र के महापर्व पर बृहस्पतिवार को जनपद में शांतिपूर्ण 57.22 फीसदी मतदान हुए। इसके साथ ही पांचों विधानसभा सीटों के 54 उम्मीदवारों का भाग्य ईवीएम में बंद हो गया। सुबह सात बजे से जैसे मतदान शुरू हुआ बूथों पर मतदाताओं की कतारें लगने लगीं। बूथों पर सुबह और शाम के वक्त मतदान पर ज्यादा जोर रहा।
बस्ती सदर, हर्रैया, कप्तानगंज, रुधौली व महादेवा सुरक्षित सीटों के लिए 1503 मतदान केंद्रों पर 2470 बूथों पर सुबह सात बजे से मतदान शुरू हुआ। शाम छह बजे तक मतदान हुआ। कुछ बूथों पर शाम सात बजे तक मतदान चला। जिलाधिकारी सौम्या अग्रवाल व पुलिस अधीक्षक आशीष श्रीवास्तव के साथ प्रेक्षक भी पूरे दिन मतदान की प्रक्रिया का निरीक्षण करते रहे। बूथों पर युवा, बुजुर्गों, महिला मतदाताओं का उत्साह बढ़ाया। मतदान समाप्त होने के बाद पोलिंग पार्टियां मंडी परिषद स्थल में बने स्ट्रांग रूम में ईवीएम व पीपीवैट को जमा कराने के देर शाम से जुटने लगीं। उधर, देर रात तक ईवीएम जमा होती रहीं। स्ट्रांग रूम पर पैरामिलिट्री फोर्स मुस्तैद रही और सीसीटीवी से निगरानी की जाती रही। पांचों विधानसभा सीटों पर कुल 54 प्रत्याशी मैदान में हैं, जिनके लिए मतदाताओं ने मतदान किया।
विज्ञापन

कहीं बदली गई ईवीएम, कहीं देर से शुरू हुआ मतदान
हर्रैया प्रतिनिधि के अनुसार हर्रैया विधानसभा क्षेत्र के मिर्जापुर बूथ पर तकनीकी दिक्कत के चलते ईवीएम को बदलना पड़ा। पैकोलिया प्रतिनिधि के अनुसार कप्तानगंज विधानसभा क्षेत्र के सलहदीपुर बूथ पर एक वोट पड़ने के बाद ईवीएम खराब हो गई। यहां करीब आधे घंटे बाद मतदान शुरू हुआ। वहीं, कप्तानगंज विधानसभा क्षेत्र के बूथ संख्या 430 पर 45 मिनट की देरी से मतदान शुरू हुआ। नगर बाजार प्रतिनिधि के अनुसार महादेवा विधानसभा क्षेत्र के कन्या पूर्व माध्यमिक विद्यालय के एक बूथ पर ईवीएम खराब होने से करीब आधे घंटे की देरी से वोटिंग शुरू हुई। वहीं, हर्रैया विधानसभा क्षेत्र के बूथ संख्या 418 पर ईवीएम में तकनीकी दिक्कत की वजह से करीब आधे घंटे मतदान बाधित रहा।
सदर विधानसभा क्षेत्र के ताड़ीजोत बूथ पर सुबह करीब ग्यारह बजे ईवीएम में खराबी की वजह से कुछ देर के लिए मतदान रुका रहा। गौर प्रतिनिधि के अनुसार कप्तानगंज विधानसभा के केसरई बूथ पर वीवीपैट खराब होने से एक घंटे तक मतदान बंद रहा। पीठासीन अधिकारी दुर्गेश कुमार ने बताया कि 12:05 बजे मशीन खराब हो गई और 1:05 बजे दूसरी मशीन मगाकर मतदान चालू करा दिया गया है। विक्रमजोत प्रतिनिधि के अनुसार हर्रैया विधानसभा क्षेत्र के इमिलिया बूथ पर दोपहर तीन बजे ही सन्नाटा पसर गया।
विज्ञापन

बूथ बदलने पर जताई नाराजगी
मुंडेरवा। बस्ती सदर विधानसभा क्षेत्र के बरडाड़ बूथ के लगभग एक हजार मतदाताओं ने बूथ बदलने की वजह से आक्रोशित दिखे। ग्रामीणों का कहना है कि हम लोगों का वोट पंचायत भवन पर पड़ता था, जो बदलकर सुकाली पुरवा कर दिया गया। जहां तीन सौ वोट हैं, वहां पर बूथ बना दिया गया, जबकि यहां एक हजार वोट हैं।
विधानसभा चुनाव के लिए मतदान शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। इसके लिए सभी कार्मिकों के साथ ही पुलिस व जवानों का आभार। मतदाताओं में खासा उत्साह रहा।
-सौम्या अग्रवाल, जिला निर्वाचन अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें