फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में 55 और लोग कोरोना संक्रमित मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में 55 और लोग कोरोना संक्रमित मिले
विज्ञापन

बस्ती। जिले में 55 और लोग कोरोना से संक्रमित मिले हैं। लखनऊ से आई आरटीपीसीआर जांच की रिपोर्ट में जिले में 47 लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। वहीं मुंबई से लौटे 143 यात्रियों में से आठ की रिपोर्ट कोविड पॉजिटिव मिली है।
सभी 55 नए संक्रमित मरीजों को ओपेक चिकित्सालय कैली में भर्ती में भर्ती कराया गया है। स्टेशन पर मुंबई से आए आठ पॉजिटिव केस में पांच सिद्धार्थनगर के बताए गए हैं। नोडल अधिकारी कोरोना डॉ. एके कुशवाहा ने बताया कि 143 यात्रियों की और अरबन क्षेत्र में आठ लोगों के नमूनों का एंटीजन टेस्ट कराया गया। यात्रियों में आठ की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। इस दौरान 14 के नमूने आरटीपीसीआर के लिए लखनऊ भेजे गए हैं। सभी को इलाज के लिए भर्ती करा दिया गया है। बताया कि अब तक करीब पांच हजार यात्रियों की जांच की जा चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह क्रम लगातार जारी है। उन्होंने बताया कि अब तक कोरोना के 3875506 नमूने लिए जा चुके हैं। उनमें से 385530 की रिपोर्ट आ गई है। 379766 की रिपोर्ट निगेटिव, जबकि 5762 की पॉजिटिव आई है। 5349 को कोरोना संक्रमण से निजात मिल चुकी है। उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया है। अब भी 1976 के रिपोर्ट का इंतजार है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें