फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला अस्पताल: अब महज 54 के सापेक्ष नौ चिकित्सकों से संचालित होगा चिकित्सालय

विज्ञापन
विज्ञापन
54 के सापेक्ष 15 चिकित्सकों से संचालित होगा जिला अस्पताल
विज्ञापन

बस्ती। चिकित्सकों व नर्स की कमी झेल रहे जिला अस्पताल को स्थानांतरण का एक और झटका शासन ने दिया है। जिला अस्पताल में 54 चिकित्सकों के सापेक्ष मात्र 15 चिकित्सक रह गए हैं। क्योंकि शासन ने जिला अस्पताल के नौ चिकित्सकों का स्थानांतरण गैर जनपद कर दिया है। अब अस्पताल को 15 चिकित्सकों के भरोसे ही संचालित होगा। यही नहीं, शासन ने जिला चिकित्सालय में तैनात एकमात्र फिजीशियन का भी तबादला कर दिया है, जिससे यह विभाग अब बंद हो गया है।
जिला चिकित्सालय में हृदयरोग विशेषज्ञ की कमी थी मगर प्राथमिक इलाज फिजीशियान कर देते थे। अब इसकी भी उम्मीद समाप्त हो गई है। क्योंकि जिला अस्पताल में तैनात एकमात्र फिजीशियन को स्थानांतरित कर दिया गया है। इसके अलावा, दो में से एक सर्जन, चार में से तीन हड्डी रोग सर्जन, चार में से दो बाल रोग विशेषज्ञ व एक अन्य चिकित्सक को स्थानांतरित कर दिया गया है। अब जिला अस्पताल में 54 के सापेक्ष मात्र 15 चिकित्सक के भरोसे यहां की चिकित्सा व्यवस्था है। स्थानांतरण का परिणाम यह है कि जिला अस्पताल में ओपीडी में चिकित्सक हैं ही नहीं।
विज्ञापन

--------
एसआईसी से मिलीं सिस्टर व स्टाफ नर्स
जिला चिकित्सालय में नौ स्टाफ नर्स का एक साथ स्थानांतरण हो गया है। स्थानांतरण के बाद अस्पताल के प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक डॉ. आलोक कुमार वर्मा से स्थानांतरित स्टाफ नर्स व सिस्टरों ने मुलाकात की। एसआईसी ने रिलीव होने तक व्यवस्था देखने को कहा, मगर कोई तैयार नहीं हुई हैं।
विज्ञापन

-------
बोले, एसआईसी
एसआईसी डॉ. आलोक कुमार वर्मा ने कहा कि स्थानांतरण से कई वार्ड तो बंद होने के कगार पर पहुंच जाएंगे। यही नहीं चिकित्सकों के स्थानांतरण से पूरी व्यवस्था बदहाल हो गई है। केवल 15 चिकित्सकों से इतनी बड़ी व्यवस्था का संचालन मुश्किल खड़ी कर देगा, जबकि प्रतिदिन अस्पताल की ओपीडी में औसतन एक हजार, जबकि इमरजेंसी में भी करीब चार सौ मरीज आते हैं। फिजीशियन के स्थानांतरण से हृदय रोग और अल्ट्रासाउंड के बाद अब फिजीशियन का विभाग भी बंद हो गया है। फिर भी शासन की मंशा के अनुरूप कार्य किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें