बस्ती। इंडियन रेडक्रॉस सोसाइटी बस्ती शाखा की ओर से शहीदे आजम भगत सिंह, सुखदेव एवं राजगुरू की 94 वें बलिदान दिवस पर संवेदना- 2 कार्यक्रम के तहत रक्तदान शिविर का आयोजन हुआ। इस दौरान रक्तदानियों से कुल 52 यूनिट रक्त संग्रह किया गया।कार्यक्रम संयोजक एवं वायस चेयरमैन डाॅ. एलके पांडेय ने कहा कि रेडक्रास की ओर से अनेक रचनात्मक कार्य किया जाना है। नई कार्यकारिणी ने पहले ही कहा था कि सोसाइटी के रचनात्मक कार्य धरातल पर दिखाई देंगे। इसी उद्देश्य से रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया है। इसमें लोगों ने बढ़चढ़कर भूमिका निभाई है। चेयरमैन डॉ. प्रमोद चौधरी ने कहा कि रक्तदान दूसरों को जीवन प्रदान करता है। इससे रक्तदाता भी स्वस्थ रहता है। इसीलिए भ्रम से बाहर निकलकर हर स्वस्थ व्यक्ति को रक्तदान में हिस्सा लेना चाहिए। सचिव रंजीत श्रीवास्तव ने कहा कि इस सोसाइटी को समाज के लिए बहुउपयोगी बनाया जाएगा। कोषाध्यक्ष राजेश कुमार ओझा ने रक्तदाताओं के प्रति आभार जताया।
इस दौरान डॉ. अभिजात कुमार, डाॅ. पंकज सिंह, आनंदमोहन मिश्रा, सतेंद्र कुमार दूबे, डाॅ. अवनीश वर्मा, डाॅ. मनोज कुमार सिंह, अमर विश्वकर्मा, संध्या, रंजना पांडेय, प्रिया, सचिन चौरसिया आदि ने रक्तदान किया। संवाद