फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ड्योढी छोड़ बाहर आई आधी आबादी, सर्वाधिक मतदान

विज्ञापन
विज्ञापन
आधी आबादी का योगदान, सर्वाधिक मतदान
विज्ञापन

संसदीय चुनाव में ड्योढ़ी से निकलीं महिलाएं
पांचों विधान सभा में आधी आबादी वोट देने में रही अव्वल
नीरज श्रीवास्तव
बस्ती। यूं तो मतदान बढ़ाने को लेकर तंत्र ने खूब कसरत की। इस कसरत का हालांकि परिणाम बहुत सार्थक नहीं रहा, मगर मतदान में इस बार आधी आबादी ने सर्वाधिक योगदान दिया। पांचों विधान सभा में पुरुषों से अधिक मत महिलाओं ने डाले। आधी आबादी ने ड्योढ़ी लांघकर अपने दायित्वों का भरपूर निर्वहन किया।
विज्ञापन

आधी आबादी के वोट को लेकर प्रशासनिक अमले ने इस बार खूब सतर्कता बरती। इसका परिणाम भी सामने आया है। जिले के पांच विधान सभाओं के आंकड़े इसके गवाह हैं। यहां तीखी धूप में लंबी लाइन लगाकर महिलाओं ने वोटों की बारिश की। आंकड़ों पर नजर डाली जाए तो हर्रैया विधान सभा क्षेत्र में महिलाओं के वोट का प्रतिशत 59.22 रहा, जबकि यहां 53.32 प्रतिशत वोट ही पुरुषों के पड़े। कप्तानगंज विधान सभा क्षेत्र में पुरुषों का मतदान प्रतिशत 54.71 रहा तो 61.18 प्रतिशत महिलाओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। सदर सीट के लिए पुरुषों की कुल भागीदारी 56.41 प्रतिशत रही तो महिलाओं का प्रतिशत 58.68 रहा। रुधौली विधान सभा क्षेत्र में 50.29 प्रतिशत पुरुषों ने तो 58.97 प्रतिशत महिलाओं ने वोट डाले। महादेवा विधान सभा में भी महिलाओं की भागीदारी खूब रही। इस विधान सभा क्षेत्र में 55.35 प्रतिशत पुरुषों ने जहां मताधिकार का प्रयोग किया वहीं महिलाओं ने बढ़-चढ़कर 63.35 प्रतिशत की भागीदारी निभाई। यूं तो चुनाव में महिलाओं की भागीदारी पर सवाल उठते रहे हैं, मगर इस बार प्रशासनिक पहल ने महिलाओं को घर से बाहर निकाला। आधी आबादी ने इस चुनाव में अपनी ताकत का एहसास सभी को करा दिया है।
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें